Logo
हैदराबाद के गोशमहल से भाजपा विधायक टी.राजा सिंह ने उज्जैन में बड़ा बयान दिया है। विधायक ने कहा कि अभी राम मंदिर बना है। अब काशी और मथुरा भी लेंगे। POK भी हमारा है। इसे भी लेंगे। भारत का झंडा पाकिस्तान में लहराएगा।

भोपाल। हैदराबाद के गोशमहल से भाजपा विधायक टी. राजा सिंह दो दिन के दौरे पर उज्जैन आए हैं। विधायक 20 नवविवाहित जोड़ों को महाकाल के दर्शन कराने के लिए लाए हैं। शनिवार को विधायक ने उज्जैन में मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया है। विधायक ने कहा कि अभी राम मंदिर बना है। अब काशी और मथुरा भी लेंगे। POK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) भी हमारा है। इसे भी लेंगे। अगर पाकिस्तान ने दखल दिया तो जिस तरह लाहौर में घुस के मारा था, उसी तरह भारत का झंडा पाकिस्तान में लहराएगा।

बहुत जल्द NRC लागू होगा 
विधायक ने दावा करते हुए कहा कि बहुत जल्द NRC (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन) लागू होगा। विधायक ने यह भी कहा कि CAA (सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट) पर सवाल उठाने वाले नासमझ लोग हैं। यह नागरिकता देने का कानून है, छीनने का नहीं। अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि इससे भुखमरी बढ़ जाएगी। मैं कहना चाहूंगा कि NRC जब लागू होगा तो 10 करोड़ रोहिंग्या - बांग्लादेशी बंगाल छोड़कर जाएंगे, इससे भुखमरी कम हो जाएगी।  

राहुल गांधी पर भी बोला हमला 
BJP विधायक ने कांग्रेस पर पर हमला बोला। विधायक ने कहा कि कांग्रेस में सीनियर नेताओं को सम्मान नहीं मिल रहा है। इसलिए पार्टी छोड़ रहे हैं। टी.राजा ने राहुल गांधी के मुंह खोलने से फायदा BJP को मिलता है। विधायक ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी, ममता बनर्जी, केजरीवाल और दूसरे कई लोग CAA का विरोध कर रहे हैं। इन्हें सताए हुए शरणार्थियों की फिक्र नहीं है। 

धार की भोजशाला में  होने वाली नमाज को रोकना चाहिए 
एमपी सीएम मोहन यादव की विधायक ने तारीफ की। टी. राजा ने कहा कि 'मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में अच्छा विकास होगा। उज्जैन में बिना नींव की मस्जिद का भी ASI सर्वे करवाना चाहिए। धार की भोजशाला में होने वाली नमाज को रोकना चाहिए। उज्जैन शहर में कई अवैध मस्जिद बनी हैं। महाकाल मंदिर से 1 किलोमीटर के दायरे में नॉनवेज की कई दुकानें देखीं। ये सब बंद होना चाहिए। 

5379487