Logo
Jabalpur Crime News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में बड़ी घटना हो गई। दो लड़कों के बीच कहासुनी के बाद 100- 200 लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पथराव हुआ। दो से तीन गाड़ियों को आग लगा दी गई। 8 थानों की पुलिस पहुंची तब मामला शांत हुआ। 

Jabalpur Crime News: दो लड़कों के बीच कहासुनी के बाद 100-200 लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पथराव हुआ। दो से तीन गाड़ियों को आग लगा दी गई। एक बाइक पूरी तरह जल गई। चार घंटे तक चले उपद्रव में कुछ लोगों को चोट पहुंची है। एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। 8 थानों की पुलिस फोर्स पहुंची, तब हालात पर काबू पाया जा सका। सोमवार सुबह 6 बजे तक पुलिस बल तैनात रहा है। घटना जबलपुर के ओमती इलाके की है। 

ऐसे शुरू हुआ विवाद 
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात उड़िया मोहल्ले के लड़के छोटी ओमती के पास घूम रहे थे। सोनकर मोहल्ले के लड़के भी टहल रहे थे। किसी बात पर दोनों पक्षों के लड़कों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। पता लगते ही दोनों मोहल्ले के लोग इकट्‌ठा हो गए। दोनों ओर से पत्थर चलने लगे। मोहल्ले के लोग घरबाकर अपने घरों में भागे।

पुलिस पर भी कर दिया पथराव
पथराव में कई गाड़ियों के शीशे- हैडलाइट्स भी टूट गईं। ओमती थाने से पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उपद्रवियों की संख्या बहुत ज्यादा थी। इसके बाद आसपास के थानों से भी पुलिस को बलाया गया। पुलिस पर भी पथराव किया गया। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा।

CCTV से पथराव करने वालों की तलाश 
हालात ज्यादा बिगड़ने पर खुद एसपी आदित्य प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। 8 थानों से पुलिस फोर्स को बुलाया तब सोमवार सुबह चार बजे  मामला पूरी तरह शांत हो पाया।  पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कर पथराव करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

5379487