Logo
CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को चंदेरी पहुंचकर यहां की जनता से सीधे मुलाकात की। हैंडलूम पार्क का अवलोकन करते हुए मोहन यादव ने करघा चला कर बुनकरों के कामों की तारीफ की। यहां मुख्यमंत्री का रोड़ शो निकला इस दौरान क्षेत्र की जनता ने उनका अभिवादन किया।

CM Mohan Yadav: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश और देशवासियों को मंगलकामनाएं देते हुए अलग अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। चंदेरी जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री का रोड शो आयोजित हुआ। यहां हाथ की बनी साड़ियों के मशहूर इस क्षेत्र में पहुंचे खुद मुख्यमंत्री ने करघा चलाते हुए बुनकरों के काम की जानकारी ली।

जीवन में मंगल ही मंगल
रोड़ शो के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। यह पावन पर्व सभी के जीवन में मंगल ही मंगल करे, यही प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि चंदेरी, अशोकनगर के मेरे भाइयों और बहनों के इस तरह के उत्साह और ऊर्जा को देखकर आनंदित और अभिभूत हूं।

हैंडलूम पार्क का अवलोकन
मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार चंदेरी के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हाथ से साड़ियां बनाने के लिए प्रसिद्ध, ऐतिहासिक एवं पुरातन नगरी चंदेरी में मुख्यमंत्री ने हैंडलूम पार्क का अवलोकन करते हुए साड़ियां बुनने वाले कारीगरों से सीधे संवाद करते हुए उनकी कला का बखान किया।  

साड़ियों की चमक से दुनिया आकर्षित
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंदेरी साड़ियों का ताना-बाना बुनने वाले ये बुनकर परंपरागत कला को सहेजते हुए आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल भी कर रहे हैं और अपनी साड़ियों की चमक से दुनिया को चंदेरी की ओर आकर्षित कर रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। पितृ पुरुष को याद करते हुए मोहन यादव ने कहा कि आपका संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं समाज के लिए समर्पित रहा। आप सदैव प्रेरणा बनकर हमारा पथ आलोकित करते रहेंगे। सोमवार को जन्माष्टमी के पावन मौके पर सुबह के समय मोहन यादव ने अपने निवास स्थित गौशाला में गौ सेवा करते हुए जगत के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

5379487