Logo
Ladli Bahana Yojana: मध्यप्रदेश की 'मोहन सरकार' की लाड़ली बहनों को पहली किस्त बुधवार को मिलेगी। MP की 1.31 करोड़ बहनों को इस तारीख का बेसब्री से इंतजार है। CM मोहन यादव सुबह 11 बजे बहनों को खुशखबरी देंगे।

भोपाल। मध्य प्रदेश की 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों को 10 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है। मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को बहनों को खुशखबरी देने वाले हैं। सीएम सुबह 11 बजे एक क्लिक करेंगे और बहनों के खाते में 1576.61 करोड़ रुपए सीधे जमा हो जाएंगे। बता दें कि CM मोहन भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर से महिला सशक्तिकरण सप्ताह की शुरुआत भी करेंगे।   

10 जून को बहनों को पहली बार मिली थी 'लाड़ली' की राशि
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त 10 जून 2023 को जारी की थी। जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शिवराज सिंह चौहान ने 1000 रुपए की राशि बहनों के खाते में डाली थी। इस योजना के तहत 11 लाख 26 हजार 546 बहनों के अकाउंट में पैसे आए थे। अब बहनों की संख्या के साथ योजना की राशि में भी बढ़ोतरी हुई है। 

विभिन्न कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन
महिला सशक्तिकरण सप्ताह 15 जनवरी तक मनाया जाएगा। सप्ताह में विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित बालिकाओं का सम्मान, शौर्य दल के सदस्य जिन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है, उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।
ऐसी बालिकाओं का भी सम्मान किया जाएगा जिन्होंने स्वयं सूचना देकर बाल विवाह रुकवाया। 

हर बहना को मिलेगा 1250 का तोहफा
बता दें कि बुधवार को लाड़ली बहना योजना की 8वीं किस्त बहनों के खाते में आएगी। एक बहना को 1250 रुपए जारी किए जाएंगे। इसके लिए वित्त विभाग ने महिला एवं बाल विकास विभाग को किस्त की राशि 1,596 करोड़ रुपए जारी कर दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त डॉ राम राव भोंसले ने एक आदेश प्रदेश के सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पहले ही जारी कर दिया है।

CH Govt hbm ad
5379487