Logo
कांग्रेस ने 4 जनवरी को सभी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेताओं की बैठक बुलाई है। इसमें लोकसभा चुनाव व भारत न्याय यात्रा की तैयारी पर चर्चा होगी।

भोपाल। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने 4 जनवरी को सभी प्रदेश समितियों के अध्यक्ष (PCC President)और विधायक दल के नेताओं (CLP leader) की बैठक  बुलाई है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा के संबंध में जरूरी कार्ययोजना बनाई जानी है। कांग्रेस ने गुरुवार को नागपुर में महारैली कर पार्टी पदाधिकारियों में जोश भरने का प्रयास किया। अब न्याय यात्रा के जरिए देशभर में माहौल बनाने की योजना है। 

जीतू पटवारी व उमंग सिंघार भी होंगे शामिल
कांग्रेस के सभी राज्यों के PCC अध्यक्ष और CLP लीडर की बैठक दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में 4 जनवरी को होनी है। इसमें मध्य प्रदेश से नवनियुक्त पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी शामिल होंगे।  

लोकसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद 
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने मीडिया को बैठक की जानकारी देते हुए कहा बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी शामिल होंगे। गुरुवार को नागपुर महारैली से उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का शंखनाद कर दिया है।  

14 राज्यों से गुजरेगी न्याय यात्रा 
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत न्याय यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। मणिपुर से शुरू होने वाली यह यात्रा देश के 14 राज्यों और 85 जिलों से होकर गुजरेगी। मुंबई में इसका समापन होगा। बैठक में यात्रा के फाइनल रूट को अंतिम रूप दिया जा सकता है।  

CH Govt hbm ad
5379487