Logo
MP भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। वीडी के निर्देश पर दमोह भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत यादव को पार्टी से हटा दिया गया है। दरअसल, वरिष्ठ नेताओं को गालियां देने का ऑडियो वायरल होने के बाद भरत को पद से हटाया है।

भोपाल। दमोह भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत यादव को पार्टी ने पद से हटा दिया है। ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने भरत यादव पर कार्रवाई की है। दरअसल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यादव का कुछ दिन पहले एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें भरत एक महिला से बातचीत के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को गालियां दे रहे थे। उस महिला से भी अभद्र भाषा में बात कर रहे थे। वायरल ऑडियो पार्टी के सभी नेताओं के पास पहुंचा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसे संज्ञान में लिया और उसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी को कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को भरत यादव को पद से हटा दिया। 

letter of action

भरत यादव ने इन नेताओं को कहे आपत्तिजनक शब्द
बता दें कि भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव का किसी महिला से फोन पर विवाद चल रहा था और दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। इसी बीच भरत यादव महिला से अभद्र भाषा में बात करने लगे। साथ ही भरत यादव ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वर्तमान पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और पूर्व वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह को काफी आपत्तिजनक शब्द कहे थे। वायरल ऑडियो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंच गया और उसके बाद यह कार्रवाई की गई है। हालांकि भरत यादव का कहना है कि ऑडियो किसका है? कैसे वायरल हुआ है। उन्हें जानकारी नहीं है।

कार्रवाई का पत्र: पार्टी के छवि धूमिल हुई है इसलिए पद से हटाया
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने भरत यादव को पत्र जारी कर कहा है कि सोशल मीडिया पर आपके  ऑडियो वायरल हो रहे हैं। ऑडियो में आपके द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इस विषय को प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने स्वयं सज्ञान में लिया और निर्देश दिया है कि आपको युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के पद से तत्काल ही मुक्त किया जाए इसलिए आपको पद से हटाया जाता है।

5379487