Logo
Gwalior Crime News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। हाईवे किनारे दो लोगों के शव मिले हैं। दोनों के सिर पत्थर से कुचले गए हैं। पास ही खून से सने पत्थर भी मिले हैं। गला घोंटने के निशान भी पाए गए हैं।

Gwalior Crime News: ग्वालियर में हाईवे के किनारे दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के सिर पत्थर से कुचले गए हैं। पास ही खून से सने पत्थर भी मिले हैं। गला घोंटने के निशान भी पाए गए हैं। घटनास्थल पर कपड़ों से भरा बैग मिला। लेकिन दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। डबल मर्डर का मामला कंपू थाना क्षेत्र के शीतला माता रोड हाईवे के पास का है। शुरुआती जांच में पुलिस मान रही है कि हत्या की वजह प्रेम प्रसंग या फिर प्रॉपर्टी विवाद हो सकती है।

दोनों की उम्र 40 के आसपास 
कंपू थाना क्षेत्र में रेलवे पुल के पास शीतला माता रोड हाईवे के किनारे पुलिस को दिव्यांग का शव मिला। छानबीन कर पुलिस को 20 कदम दूर झाड़ियों में एक और शव दिखा। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। मृतकों की उम्र 40 साल के आसपास है। दिव्यांग के शव पर अंडरवियर-बनियान थी, दूसरा शव जींस-शर्ट में मिला। पुलिस दोनों के शव को जब्त कर जांच में जुट गई है। 

दोनों के सिर पत्थर से कुचले गए 
जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर खून से सने पत्थर मिले हैं। आशंका है कि पत्थर को दोनों के सिर कुचले गए होंगे। हाईवे से किनारे और झाड़ियों तक खून के कई स्पॉट मिले हैं। दिव्यांग ज्यादा दूर भाग नहीं सका और वहीं ढेर हो गया। जबकि उसके साथी ने भागने का प्रयास किया होगा, लेकिन वह भी 20 कदम दूर जाकर गिर गय होगा। गले पर भी दबाने के निशान मिले हैं।

CCTV खंगाल रही पुलिस 
पुलिस को शक है कि आरोपियों की संख्या तीन या इससे ज्यादा हो सकती है। दोनों को काबू करना एक या दो युवकों का काम नहीं है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। हाईवे पर मोड़ पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा मिला है। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से हत्या की गई है, उससे यही माना जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग या फिर प्रॉपर्टी विवाद का हो सकता है।  

5379487