Logo
जबलपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेलवे क्वार्टर में घुसकर रेलवे कर्मचारी और उसके बेटे की हत्या कर दी गई। 14 साल की बेटी लापता है। पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में घुसी तो शव लहूलुहान हालत में शव मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोपाल। जबलपुर में घर में घुसकर रेलवे कर्मचारी और उसके बेटे की दर्दनाक हत्या कर दी गई। आरोपियों ने बेटे के शव को फ्रिज में डाल दिया। दोनों के शवों पर धारदार हाथियार के निशान हैं। 14 साल की बेटी लापता है। घर वाले जब बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खटखटाया तो जवाब नहीं मिला। पुलिस ने सीढ़ियों से चढ़कर देखा तो अंदर शव लहूलुहान हालत में पड़े दिखे। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घु़सी। पिता-पुत्र के शवों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना 
जानकारी के मुताबिक, पिपरिया के मूल निवासी राजकुमार विश्वकर्मा (52), बेटी आर्या (14) और बेटे तनिष्क (8) के साथ जबलपुर की रेलवे कॉलोनी में रहने थे। राजकुमार और उनके बेटे तनिष्क की हत्या कर दी गई। बेटी बेटी आर्या अभी लापता है। शुक्रवार पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी छत के रास्ते अंदर घुसे थे।

'दादा मुकुल आया था, पिता और भैया की हत्या कर दी'
जानकारी के मुताबिक, आर्या ने मोबाइल से वॉइस मैसेज अपने दादा को भेजा। आर्या ने मैसेज में कहा है कि ‘दादा मुकुल आया था। पापा और भैया की हत्या कर दी है। मैसेज सुनकर दादा घबरा गए। दादा ने जबलपुर में ही गढ़ा क्षेत्र में रहने वाले परिवार वालों को बताया। परिवार वाले तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां घर के बाहर दरवाजे पर ताला लगा था। आरपीएफ और सिविल लाइन थाना पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस जब घर में अंदर घुसी, तो कमरे में राजकुमार का शव पड़ा था। तलाशी के दौरान फ्रिज के अंदर बेटे तनिष्क का शव मिला। दोनों के शरीर में धारदार हथियार के निशान हैं।

मुकुल के खिलाफ की थी छेड़खानी की शिकायत 
सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, सितंबर 2023 में मुकुल के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की गई थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया है। पुलिस ने बताया कि राजकुमार की पत्नी आरती विश्वकर्मा की एक साल पहले मौत हो चुकी है।  

CH Govt hbm ad
5379487