Logo
Madhya Pradesh News: जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे की रविवार को मौत हो गई। सोमवार को 21 साल के अमोल सक्सेना की पार्थिव देह एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली से जबलपुर लाई गई। गौरी घाट मुक्तिधाम पर अमोल सक्सेना का अंतिम संस्कार किया गया।  

Madhya Pradesh News: जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे की रविवार को हीट स्ट्रोक से मौत हो गई थी। आज उनका अंतिम संस्कार गौरी घाट मुक्तिधाम पर किया गया। चचेरे भाई अर्पित सक्सेना ने मुखाग्नि दी। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। अंतिम यात्रा में मंत्री राकेश सिंह, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, पूर्व विधायक संजय यादव, प्रभारी कलेक्टर अनय द्विवेदी, एसपी आदित्य प्रताप सिंह शामिल रहे। इससे पहले सिविल लाइन स्थित बंगले से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। 

फिलहाल दीपक सक्सेना के स्थान पर जबलपुर कलेक्टर का प्रभार अनय द्विवेदी को सौंपा गया है। 21 साल के अमोन सक्सेना ने दिल्ली में रविवार को आखिरी सांस ली। सोमवार को अमोल सक्सेना की पार्थिव देह एयर एंबुलेंस के दिल्ली से जबलपुर लाई गई।

दिल्ली पहुंचने से पहले बेटे का निधन 
अमोल दिल्ली में फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे। शनिवार को अमोल की तबीयत खराब हुई। रविवार को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया। अमोल का केयरटेकर देखने गया, तब उनकी स्थिति काफी चिंताजनक थी। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बेटे की हालत खराब होने की सूचना पर कलेक्टर दीपक सक्सेना नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। दिल्ली पहुंचने से पहले ही कलेक्टर तक खबर आई कि बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की असली वजह सामने आएगी।

2010 बैच के IAS हैं दीपक सक्सेना 
दीपक सक्सेना 2010 बैच के IAS अधिकारी हैं। फिलहाल जबलपुर में कलेक्टर हैं। कलेक्टर अपनी मां गंगादेवी सक्सेना, पत्नी रचना सक्सेना के साथ जबलपुर में ही रहते हैं। बेटी दर्शिम सक्सेना भी दिल्ली में पढ़ाई कर रही हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल के निधन पर दुख जताया है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया है।  

इस कार्रवाई से चर्चा में हैं दीपक
कलेक्टर दीपक ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभियान चला रखा है। कलेक्टर ने अभिभावकों से मनमानी राशि वसूलने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने स्कूलों पर 81.30 करोड़ रुपए की फीस वापस कराई है। स्कूलों पर 22 लाख पए की पेनाल्टी भी लगाई है। कलेक्टर के निर्देश पर 51 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। 20 लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं।

CH Govt hbm ad
5379487