Logo
Gwalior student suicide: ग्वालियर के गुरुकृपा नगर में रिटायर्ड सैनिक मुकेश सिंह लोधी के बेटे मोहित ने मंगलवार रात खुद को गोली मार ली। उसने 12th की परीक्षा 80% मार्क्स के साथ पास की है। आईपीएस बन पिता का सपना पूरा करना चाहता था।

Gwalior student suicide: ग्वालियर में 17 वर्षीय छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से सुसाइड कर लिया। मंगलवार रात उसने कनपटी पर सटाकर पिस्टल से गोली चलाई है। गोली सिर के आर-पार हो गई। घटना के वक्त माता-पिता बाजार गए थे। रात 9.10 बजे लौटकर आए तो बेडरूम की फर्श पर बेटे का शव देखकर उनकी आंखें फटी रह गईं। 

घटना महाराजपुरा क्षेत्र के गुरुकृपा नगर की है। सेना से रिटायर्ड मुकेश सिंह लोधी के बेटे मोहित ने खुद को गोली मारी है। उसने इसी साल 12th की परीक्षा 80% मार्क्स के साथ पास की है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर आईपीएस बनना चाहते था। इकलौते बेटे के निधन से माता-पिता व्याकुल हैं। वह बेसुध हो गए। आसपास के लोगों ने संभाला।  

पुलिस व फोरेंसिक टीम रात 11 बजे तक छानबीन करती रहीं। सुसाइड नोट नहीं मिला। आसपड़ोस ने आवाज तो सुनी, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने छात्र के रूम की भी तलाशी ली। अब उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने की तैयारी है। 

सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार ने बताया, आचार संहिता के चलते रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल महाराजपुरा थाने में जमा करा दी थी। 22 जून को ही इसे  घर लेकर आए हैं। उन्हें आभास भी नहीं था कि अलमारी में रखी इस पिस्टल से बेटा यह आत्मघाती कदम उठा लेगा।

5379487