Logo
Jabalpur Property Dispute: जबलपुर में गोहलपुर क्षेत्र निवासी खिलौना कारोबारी मोहम्मद अफजल ने 6 साल पहले 70 लाख रुपए कर्ज लेकर प्रॉपर्टी खरीदी, लेकिन पजेशन नहीं मिला, बिल्डर से परेशान होकर रविवार 7 जुलाई की रात जहर निगल लिया।

Jabalpur Property Dispute: जबलपुर में प्रॉपर्टी डीलर से परेशान होकर एक व्यापारी ने जहर निगल कर खुदकुशी की कोशिश की। रविवार रात 1 बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आराम नहीं मिला तो परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार जारी है। पत्नी ने बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कहा, 70 लाख रुपए लेकर भी प्रॉपर्टी का पजेशन नहीं दिया। 

गोहलपुर थाना क्षेत्र के चार खंबा निवासी मोहम्मद अफजल खिलौने का कारोबार करते हैं। 6 साल पहले उन्होंने बिल्डर कदीर खान से खजरी खिरिया बायपास में प्रापर्टी खरीदी थी। अफजल ने 70 लाख कर्ज लेकर प्रॉपर्टी खरीदी थी, लेकिन बिल्डर ने अब तक प्रॉपर्टी हैंडओवर नहीं की। 

बिल्डर ने कही थाना मैनेज करने की बात 
बिल्डर ने उसे धमकाते हुए भगा दिया। इस दौरान अफजल ने बिल्डर कदीर खान का वीडियो बना लिया। जिसमें वह साफ तौर पर मारने की धमकी देता दिख रहा है। वीडियो में बिल्डर यह भी कहता है कि  थाने में हमने कह दिया है कि लाख-दो लाख दे देंगे, लेकिन मामला उतना ही बनना जितना है। 

जहर निगलने से पहले बनाया वीडियो 
खिलौना व्यापारी अफजल ने जहर निगलने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया है। जिसमें बताया कि बिल्डर कदीर खान की वजह मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। कदीर खान के झूठे आश्वासनों से मैं परेशान हो चुका हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार कदीर खान ही होगा।

पत्नी ने दी आत्महत्या की चेतावनी 
अस्पताल में भर्ती अफजल की पत्नी ने का रो-रो बुरा हाल है। उसने कहा, पति को कुछ हुआ तो दोनों बच्चों के साथ मैं भी आत्महत्या कर लूंगी।इसके लिए बिल्डर कदीर खान ही जिम्मेदार होगा। फिलहाल, गोहलपुर पुलिस ने अफजल के बयान दर्ज कर जांच शुरू की है। 

जबलपुर से फतेह सिंह की रिपोर्ट

 

5379487