Logo
Jabalpur Collector Deepak Saxena: जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे की रविवार को दिल्ली में मौत हो गई। 21 साल के अमोल सक्सेना को हीट स्ट्रोक हुआ था।

Jabalpur Collector Deepak Saxena Son Death: जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। 21 साल के अमोन सक्सेना ने दिल्ली में आखिरी सांस ली। वह फिल्म स्टडीज की पढ़ाई कर रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद मौत की असल वजह साफ हो पाएगी  

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह अमोल की हालत खराब हुई। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इधर, पिता दीपक सक्सेना को जब बेटे की तबीयत खराब होने की जानकारी हुई, उस समय वह नागपूर में मौजूद थे। जिसके बाद वह तुरंत दिल्ली के लिए रवान हो गए। दीपक सक्सेना के दिल्ली पहुंचने से पहले ही बेटे अमोल ने दम तोड़ दिया। सोमवार को दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम होने के बाद एयर एंबुलेंस से अमोल का शव जबलपुर लाया जाएगा। यहां के ग्वारीघाट पर उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार होगा।

CM मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर जताया दुख 

जबलपुर के रहने वाले हैं दीपक सक्सेना 
दीपक सक्सेना मूल रूप से जबलपुर के ही रहने वाले हैं। वह वर्तमान में यहां कलेक्टर हैं। दीपक सक्सेना 2010 बैच के IAS अफसर हैं। 

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ चलाया अभियान  
दीपक सक्सेना ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभियान चलाया। कोर्स की किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य शिक्षण सामग्री के नाम पर अभिभावकों से मनमानी राशि वसूलने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ उन्होंने बड़ी कार्रवाई की। 

5379487