Logo
Jabalpur Film City: जबलपुर में फिल्म सिटी निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 24-25 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में बियोंड स्टूडियोज और MP सरकार के बीच समझौता हो सकता है। मंगलवार (18 फरवरी) को इसके लिए परिचर्चा हुई।  

Jabalpur Film City: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर अब मनोरंजन और फिल्म उद्योग के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगी। यहां 3000 करोड़ की लागत से फिल्म सिटी का निर्माण होगा। 24 और 25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में जबलपुर का बियोंड स्टूडियोज और मध्य प्रदेश सरकार के बीच समझौता होगा। 

1 लाख युवाओं को रोजगार

  • जबलपुर में फिल्म सिटी के निर्माण से न सिर्फ शहर को नई पहचान मिलेगी, बल्कि तकरीबन 1 लाख युवाओं के लिए रोजगार के मौके मिलेंगे। जबलपुर आर्कियोलॉजिकल टूरिज्म काउंसिल (JATCC) ने मंगलवार (18 फरवरी) को इसके लिए एक परिचर्चा आयोजित की। 
  • परिचर्चा में फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष हिमांशु खरे, JATCC के CEO हेमंत सिंह और जबलपुर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. राजेश धीरवानी समेत कई क्षेत्र के कई उद्योगपति और व्यापारी शामिल हुए।

मनोरंजन जगत में मिलेगी पहचान 
JATCC के CEO हेमंत सिंह ने बताया, जबलपुर में फिल्म सिटी की परिकल्पना पर लंबे समय से काम चल रहा है। बियोंड स्टूडियोज ने इसे अब हकीकत में बदलने का प्रयास कर रहा है। जबलपुर कला और संस्कृति के क्षेत्र में हमेशा से अग्रणी रहा है। फिल्म सिटी बनने से यह मनोरंजन जगत में भी अपनी महत्वपूर्ण पहचान बनाएगा।

यह भी पढ़ें: नौकरी के साथ बढ़ाएं स्किल: MP के 18 जिलों में अप्रेंटिसशिप मेले, बड़ी कंपनियों में मौका 

रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
डॉ. राजेश धीरवानी ने कहा कि फिल्म सिटी बनने से जबलपुर की ब्रांडिंग होगी और शहर में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मनोरंजन के साधनों की कमी के कारण कई युवा शहर छोड़कर बाहर जा रहे हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास से उन्हें यहीं बेहतर अवसर मिल सकते हैं।

50 से अधिक फिल्मों की शूटिंग
जबलपुर फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा डेस्टिनेशन बन चुकी है। पिछले दो साल में यहां 50 से अधिक फिल्में शूटिंग हो चुकी हैं। यानी स्पष्ट है कि जबलपुर में फिल्म शूटिंग के लिए अनुकूल माहौल है। हिमांशु खरे ने बताया, फिल्म सिटी बनने से स्थानीय कलाकारों को मौका मिलेगा। साथ ही स्थानीय व्यापार, ट्रांसपोर्ट, होटल इंडस्ट्री और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। फ्लाइट कनेक्टिविटी बढ़ेगी।  

5379487