Logo
भीड़ के बीच हुई धक्का-मुक्की में 5 महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन, डॉक्टर राकेश राय ने बताया कि महिलाओं की हालत अब सामान्य है।

MP: बसंत पंचमी पर दमोह जिले के बांदकपुर स्थित जागेश्वर नाथ धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा। सुबह 8 बजे से ही भक्तों ने जल अर्पण करना शुरू किया। मंदिर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु नर्मदा और गंगा जल लेकर मंदिर पहुंचे। बाबा भोलेनाथ के चरणों में समर्पण किया। हालांकि, इस दौरान कुछ असुविधाएं भी हुईं, जिनमें धक्का-मुक्की के कारण 5 महिलाएं घायल हो गईं।

महिलाओं को आई चोटें 
भीड़ के बीच हुई धक्का-मुक्की में 5 महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन, डॉक्टर राकेश राय ने बताया कि महिलाओं की हालत अब सामान्य है। 45 वर्षीय केराबाई लोधी के सीने में चोट आई, उनका इलाज किया गया और उनकी स्थिति सामान्य है। अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

एक लाख से अधिक भक्त आए
सप्ताह भर से चल रहे इस धार्मिक उत्सव में, बसंत पंचमी के दिन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने मिलकर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए। भक्तों के आवागमन के लिए मार्गों का निर्धारण किया गया है ताकि दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन के अनुसार, दिन भर में एक लाख से अधिक भक्त आए है।

सांसद राहुल सिंह लोधी ने भी किया जल अर्पण
दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह लोधी भी अपनी पत्नी के साथ अपनी आठवीं बरमान-बांदकपुर पदयात्रा पूरी कर भगवान शिव को नर्मदा जल अर्पित करने पहुंचे। उनका यह आयोजन धार्मिक आस्थाओं को और भी मजबूत करता है, और इस अवसर पर उन्होंने भक्तों के साथ मिलकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।

5379487