Logo
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह को लाड़ली बहना योजना का मजाक उड़ाना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने पर इंदौर पुलिस ने मितेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह को लाड़ली बहना योजना का मजाक उड़ाना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने पर इंदौर पुलिस ने मितेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस कार्रवाई के बाद मितेंद्र ने सोशल मीडिया अकाउंट से भ्रामक जानकारी फैलाने वाले वीडियो को डिलीट कर दिया। BJP के विधिक प्रकोष्ठ के नगर इकाई संयोजक निमेष पाठक की शिकायत पर इंदौर पुलिस ने मितेंद्र सिंह पर FIR दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में कानूनी कदम उठाए जाएंगे।  

जानें निमेष पाठक ने शिकायत में क्या कहा
नीमेष पाठक पेनड्राइव में मितेंद्र के अकाउंट के स्क्रीन शॉट कमेंट सहित अन्य सबूत लेकर थाने गए थे। नीमेष ने शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया पर छोटी बच्चियों को लेकर वीडियो डाला गया है। संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश कांग्रेस कर रही है। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने न केवल सरकारी योजना का मजाक उड़ाया बल्कि मुख्यमंत्री के खिलाफ भी भ्रामक बातें लिखी। जिसका कोई प्रमाण मिश्रा के पास नहीं है। शिकातय के बाद पुलिस ने प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।  

'अब रोए लाड़ली बहना'
निमेष ने शिकायत में यह भी कहा कि एमपी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने 'X' अकाउंट पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ राज्य की लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना को लेकर एक भ्रामक वीडियो पोस्ट किया था। बीजेपी नेता ने यह आरोप लगाया कि 'अब रोए लाड़ली बहना' गाना, मार्च 2023 में शुरू की गई 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के थीम सॉन्ग 'अब जियो लाड़ली बहना' की पैरोडी के रूप में बनाया है। निमेष ने आरोप लगाया है कि इस पैरोडी गाने का वीडियो 'मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की साजिश' के तहत फैलाया गया है।

कांग्रेस की आवाज को दबाया जा रहा 
शिकायत के बाद ग्वालियर के रहने वाले मितेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो और पोस्ट हटा दी है। मितेंद्र ने मीडिया से कहा कि उनकी सोशल मीडिया टीम अकाउंट संभालती है। उन्हें इस पोस्ट की जानकारी नहीं थी। जब कुछ लोगों ने उन्हें इस बारे में फोन किया, तो उन्होंने तुरंत अपनी टीम से वीडियो हटवाने को कहा। मितेंद्र ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के दौरान महिलाओं और किशोरियों पर हो रहे अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। सरकार उन पर काबू पाने में नाकाम रही है, लेकिन कांग्रेस की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

5379487