Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व संगठनात्मक जमावट में जुट गया है। कांग्रेस इसके लिए प्रोफेशनल्स की मदद ले रही है, तो भाजपा नए-पुराने कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाने का प्रयास कर रही है।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

भिंड में कार पलटने से महिला की मौत
भिंड के बरोही थाना अंतर्गत हाइवे पर एक कार का टायर फट गया। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में 5 बच्चे शामिल हैं। जिसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। 

CM मोहन यादव का दावा-महाराष्ट्र व MP की सभी जीतेगा NDA  
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को मुंबई में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, चारों तरफ एक ही माहौल है। हम महाराष्ट्र और MP में भारी बहुमत से जीतेंगे। मप्र की तरह महाराष्ट्र में सभी सीटें  NDA गठबंधन को मिलेंगी। 

भोपाल सेंट्रल जेल के बाहर युवक की हत्या 
भोपाल में सेंट्रल जेल के बाहर शुक्रवार को एक युवक की हत्या हो गई। वह पैरोल पर छूटे अपने साथी को वापस जेल छोड़ने के लिए गया था। तभी चार आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए। मृतक का नाम सुरेंद्र कुशवाह है। एम्स में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी पंचशील नगर के निवासी हैं। गांधी नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। 

पूर्व मंत्री कुसमरिया के बेटे का वीडियो वायरल 
भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेत और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया के बेटे रामू कुसमरिया का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह शराब दुकान के बाहर गाली-गलौज और मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो चंपत पिपरिया शराब दुकान का बताया जा रहा है। रामकृष्ण कुसमरिया शिवराज सरकार में कृषि मंत्री और 4 बार सांसद रहे, उनकी पहचान बेहद सभ्य और शालीन नेताओं के तौर पर होती है। 

 

सतना में एक करोड़ का सरकारी गेहूं लापता
सतना जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदा गया एक करोड़ का 13 ट्रक गेहूं लापता हो गया है। मामला सामने आने के बाद नागरिक आपूर्ति निगम और वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन सहित पूरे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। अपर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। गेहूं कारीगोही उपार्जन केंद्र से भंडारण के लिए भेजा गया था। 

मंत्रियों के लिए 25 क्रिस्टा कार खरीदेगी सरकार 
मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार मंत्रियों के लिए 25 इनोवा क्रिस्टा कारें खरीदने जा रही है। स्टेट गैरेज के इस प्रस्ताव को वित्त विभाग से मंजूरी भी मिल गई है। आचार संहिता के बाद सरकार इन कारों के आर्डर देगी। सरकार ने इसके लिए 4.75 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। 

कांग्रेस की कार्यशैली में होगा बदलाव 
विधानासभा चुनाव के बाद व्यापक स्तर पर हुए दलबदल से सीख लेते हुए कांग्रेस ने अपनी कार्यशैली में बदलाव का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसके लिए बाकायदा प्रोफेशनल्स से प्लान बनवाया है। जल्द ही पार्टी के सीनियर नेताओं व सांसद विधायकों को इस प्लान से अवगत कराते हुए जिला, ब्लॉक और मंडलम स्तर तक इसे लागू किया जाएगा। 

कांग्रेस से आए नेताओं को अहमियत देगी भाजपा 
कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को हर बैठक की सूचना मिलेगी। भाजपा नेतृत्व ने जिला और मंडल अध्यक्षों को इसके लिए निर्देशित किया है। ताकि, नए कार्यकर्ताओं और पुराने कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बना रहे। और संगठन की मजबूती में उनकी भूमिका भी अहम हो। 

CM मोहन यादव मुंबई में करेंगे प्रचार 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार 18 मई को मुंबई (महाराष्ट्र) दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह 11.50 बजे मुंबई के नरिमन प्वाइंट स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता करेंगे। 2.30 बजे दादर और शाम 4 बजे लालबाग, मेघवाडी में समरूप सभा संबोधित करेंगे। शाम 7 बजे वह मुंबई से भोपाल पहुंचेंगे।

पीतांबरा पीठ में दर्शन करेंगे अमित शाह 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 10 बजे दतिया पहुंचेंगे। यहां पीतांबरा पीठ में दर्शन के बाद वह झांसी में चुनावी सभा के लिए जाएंगे। नरोत्तम मिश्रा हवाई पट्टी पर उनकी अगवानी करेंगे। 
 

5379487