Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस जहां संगठन मजबूत करने में जुटी है, वहीं सरकार कामकाज में फोकस कर रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव सांसद विधायकों व मंत्रियों से संवाद करेंगे। साथ ही अफसरों की बैठक लेंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

चालान से परेशान ई-रिक्शा चालक ने जहर निगला 
उज्जैन में होने वाली बार-बार चालानी कार्रवाई से परेशान होकर ई-रिक्शा चालक ने जहर निगल लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना से नाराज अन्य  ई-रिक्शा चालकों ने महाकाल थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने समझाया तो 500 से ज्यादा ई-रिक्शा चालक जिला अस्पताल में एकत्रित हो गए। 
रॉड से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या
जबलपुर में पति ने रॉड से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। सोमवार रात 8 बजे तिलवारा थाने के डगडगा गांव में हुई इस वारदात के बाद आरेापी विष्णु फंदे से लटकने लगा लगा, लेकिन शोर-शराबा सुन लोग आए और आरोपी को फंदे से उतार लिया। हालांकि, आरोपी उन्हें धक्का देकर जंगल की ओर भाग निकला। सीमा (35) को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। घटना तिलवारा थाने के डगडगा गांव की है।

कार की टक्कर से 10 फीट हवा में उछली बच्ची 
रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मासूम बच्ची 10 फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने कार सवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी को रिवर्स लेते हुए उसने बच्ची के ऊपर दोबारा गाड़ी चढ़ाते हुए भाग निकला। परिजनों ने बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है। घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 
 

 

पीथमपुर में पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग 
धार जिले के पीथमपुर स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। बदनावर और धार सहित आसपास के कस्बों से दमकल वाहन बुलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब तक काफी नुकसान हो चुका है। प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग पाइपों के जरिए तेजी से फैल गई। इसका धुआं व लपटें दूर तक दिखाई दे रहा था। 
 

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार दोपहर बजे कैबिनेट बैठक लेंगे। इसमें सभी प्रमुख मंत्री व अधिकारी मौजूद रहेंगे। चुनाव के चलते लगभग ढाई माह बाद हो रही इस बैठक में अटके हुए प्रोजेक्ट को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही कई नए फैसले भी लिए जा सकते हैं।  

CM मोहन यादव लेंगे बैठक 
मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार दोपहर 12 बजे मंत्री, अपर सचिव और प्रमुख सचिव की बैठक लेंगे। दोपहर 1 बजे पहली बैठक राज्य वन्य प्राणी बोर्ड के अधिकारियों संग होगी। शाम 4 बजे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से संवाद करेंगे। इसमें सांसद, विधायक, संभाग संयुक्त, आईजी, कलेक्टर पुलिस कमिश्नर व पुलिस अधीक्षक भी शामिल होंगे। 

महिला कांग्रेस की बैठक
लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन को रिचार्ज करने में जुटी है। युवक कांग्रेस के बाद मंगलवार को महिला कांग्रेस की बैठक बुलाई गई है। दोपहर 12 बजे यह बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होनी है। महिला कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सभी जिलाध्यक्ष शामिल होंगी। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल बैठक भी शामिल होंगे।   

सिंधिया संभालेंगे पदभार 
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार सुबह11.20 बजे संचार भवन में पूजा-पाठ कर पदभार संभालेंगे। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सिंधिया टेलीकॉम मिनिस्टर बनाए गए हैं। 

5379487