Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्यप्रदेश के पांढुर्णा में बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन की मौत हो गई। भोपाल के टीटी नगर में युवक ने किया सुसाइड।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

खंडवा में थाने की जाली तोड़कर भागे 5 बदमाश
खंडवा में थाना मोघट रोड पुलिस थाने की जाली तोड़कर 5 बदमाश भाग गए। पुलिस ने इन लोगों को बाइक चोरी से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए उठाया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को सफलता नहीं मिली तो बदमाशों को बरामदे में बैठा दिया। देर रात 3 बजे गलियारे की जाली तोड़कर फरार हो गए। टीआई के मुताबिक बदमाशों को पूछताछ के लिए लेकर आए थे। धरपकड़ में लगे हैं। सभी को वापस उठा लिया जाएगा।

यूपी की महिला से 39.15 लाख ठगने वाले गुना में गिरफ्तार
ऑनलाइन कार बिकवाने का टास्क देकर यूपी की महिला से 39.15 लाख की साइबर ठगी करने वाले 7 आरोपी एमपी से पकड़े गए हैं। वाराणसी पुलिस ने 700 किलोमीटर दूर गुना आकर आरोपियों को पकड़ा। सभी गुना में बैठकर साइबर क्राइम को अंजाम दे रहे थे। गैंग के दो मास्टरमाइंड में एक लॉ का स्टूडेंट है। यूपी पुलिस को पता था कि गैंग का मास्टरमाइंड कमलेश किरार ऑनलाइन सामान मंगाता है। 21 अगस्त को भी कमलेश ने सामान मंगवाया। पुलिस डिलीवरी बॉय के पास पहुंची। जैसे ही कमलेश से सामान लिया, टीम ने उसे धर दबोचा।

दतिया में स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत 
दतिया में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीन वर्षीय मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो खेत में पलट गई। घटना दुरसड़ा थाना क्षेत्र के दतिया भांडेर रोड पर दरियापुर गांव के पास हुई।   

पांढुर्णा में यात्री बस पलटी, तीन की मौत 
मध्यप्रदेश के पांढुर्णा में बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार देर रात नागपुर से इंदौर जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन की मौत हो गई है। 50 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। 9 की हालत गंभीर है। 

भोपाल के टीटी नगर में युवक ने सुसाइड किया
भोपाल की भदभदा बस्ती से टीटी नगर में शिफ्ट किए गए एक युवक ने गुरुवार रात फांसी लगा ली। परिजन और रहवासियों का आरोप है कि निगम और जिला प्रशासन के अफसर शेड तोड़ने की धमकी दे रहे थे। इसलिए युवक ने फांसी लगा ली। इधर, पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी समेत कई कांग्रेस मौके पर पहुंचे।  

5379487