Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार, 1 सितंबर को राजस्थान के झालावाड़ और फिर इंदौर जाएंगे। झालरापाटन में वह आचार्य प्रज्ञासागर महाराज की 52वीं जन्म जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • भोपाल विदिशा में बारिश, शिवराज सिंह का पंडाल गिरा 
    मध्यप्रदेश में बारिश का सिस्टम एक्टिव है। रविवार दोपहर 3 बजे राजधानी भोपाल और विदिश सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। तेज हवा से विदिशा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम के लिए बना पंडाल गिर गया। 
  • शिवराज बोले-चंपई सचमुच में झारखंड के टाइगर 
    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंपई सोरेन को सचमुच में झारखंड का टाइगर बताया। कहा, वह आंदोलन की भट्टी में तपकर निकले हैं। JMM को खड़ा करने में उनका बड़ा योगदान है। जनता में उनका आदर है। झारखंड को बचाने के लिए वह भाजपा में आए हैं। 

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव राजस्थान दौरे पर पहुंचे। यहां झालावाड़ जिले के झालरापाटन में आचार्य प्रज्ञासागर महाराज के 36वें चातुर्मास कार्यक्रम में शामिल हुए। 
  • मुरैना सिविल लाइन थान में सुसाइड, भारी पुलिस बल तैनात 
    मध्य प्रदेश के मुरैना में एक बंदी ने थाने के लॉकअप में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। पुलिस ने उसे हत्या के मामले में पूछताछ के लिए उठाया था। परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। घटनाक्रम मुरैना सिविल लाइन थाने का है। डॉक्टर और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। थाने पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। 
  • जबलपुर-हैदराबाद फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
    जबलपुर से हैदराबाद जा रही फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुबह 10 बजे फ्लाइट नागपुर में उतारी गई। यात्रियों को बाहर जाने के लिए कहा गया। देखते देखते ही फ्लाइट को बम स्क्वाड, डॉग स्क्वायड, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने घेर लिया। फिलहाल, इमरजेंसी लैंडिंग की वजह सामने तो नहीं आई, लेकिन फ्लाइट की जांच की जा रही है। 
  • इंदौर महू के बीच बस दुर्घटनाग्रस्त 
    इंदौर से महू के बीच चलने चलने वाली बस रविवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। उमरिया टोल नाके के पास टर्न लेते वक्त बस पलट गई। जिससे 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
  • इंदौर में कैफे संचालक को लगी गोली 
    इंदौर में बंदूक का डेमो दिखाने के दौरान गोली चल गई। इस हादसे में कैफे संचालक को हाथ में चोट लगी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार, 1 सितंबर को राजस्थान के झालावाड़ और फिर इंदौर जाएंगे। झालरापाटन में वह आचार्य प्रज्ञासागर महाराज की 52वीं जन्म जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम गुरुदेव प्रज्ञा सागर महाराज के अनन्य भक्त हैं। सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री वीसी के माध्यम से रोटरी क्लब उज्जैन के इंटरसिटी साक्षरता कार्यक्रम शामिल होंगे। दोपहर 12.20 बजे भोपाल से झालावाड़ रवाना होंगे। दोपहर 1.20 बजे झालरापाटन पहुंचेंगे। दोपहर 3.30 बजे वहां से इंदौर रवाना होंगे। दोपहर 3.35 बजे गांधी हॉल इंदौर में अहिलोत्सव में शामिल होंगे। शाम 6.10 बजे इंदौर से भोपाल रवाना होंगे। 
  • कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे शिवराज 
    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को विदिशा दौरे पर रहेंगे। यहां वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। बासौदा में शिवराज कार्यकर्ता सम्मेलन और विदिशा में लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यहां के विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
  • हर बूथ में 200 सदस्यता बनाएगी बीजेपी 
    मध्य प्रदेश में बीजेपी का सदस्यता अभियान 3 सितंबर से शुरू होगा। एमपी के सभी 64871 बूथों पर 200-200 नए सदस्य बनाए जाएंगे। भाजपा का यह अभियान 25 सितंबर तक चलेगा।
5379487