Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान मंगलवार, 3 सितंबर से शुरू हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम मोहन यादव को सदस्यता दिलाकर इसका शुभारंभ करेंगे

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

भोपाल कलेक्टर को आयोग ने थमाया शो-कॉज नोटिस 
मप्र मानव अधिकार आयोग में विचाराधीन चार मामलों में जवाब नहीं देने के चलते आयोग ने भोपाल कलेक्टर को शो-काॅज नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही आयोग ने कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को प्रत्येक प्रकरण पर पृथक-पृथक पांच हजार रूपए का जमानती वारंट भी जारी किया है। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, आयोग ने यह कार्यवाही कलेक्टर को 6 सितम्बर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति के लिए की है। प्रकरणों में आयोग द्वारा बार-बार भोपाल कलेक्टर को पत्र भेजा गया था, जिसका न तो उनकी और से जवाब मिला और न ही कलेक्टर उपस्थित हुए है। जिसके बाद आयेाग ने यह कार्यवाही की है।

  • उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दी कैबिनेट बैठक की जानकारी 

  • मध्यप्रदेश भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू 
    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया। सीएम माेहन यादव ने पूरे मंत्रिमंडल के साथ पार्टी की सदस्यता रिन्यू कराई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा व संगठन मंत्री ने उन्हें सदस्यता दिलाई। 
     

  • स्टेट म्यूजियम से करोड़ों के 100 से ज्यादा सिक्के चोरी
    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित स्टेट म्यूजियम से करोड़ों रुपए के 100 से ज्यादा सिक्के चोरी हो गए। इनमें गुप्त काल से सल्तनत काल तक के सिक्के शामिल हैं। म्यूजियम में मौजूद होमगार्ड जवानों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। जिस पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने चोर को म्यूजियम परिसर ही पकड़ लिया। घटना के बाद होम गार्ड के जवानों ने म्यूजियम चारों तरफ से बंद कर दिया था। जिसके चलते बदमाश बाहर नहीं निकल पाया। वह दीवार फांदकर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी नीचे गिर गया। उसे चोंट भी लगी है। पुरातत्व विभाग ने इन सिक्कों की कीमत अरबों रुपए आंकी है। 

  • इंदौर में CM मोहन यादव की प्रेस कान्फ्रेंस शुरू 
    इंदौर में भाजपा की प्रेस कान्फ्रेंस शुरू हो गई। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं। प्रेस कान्फ्रेंस में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और रेलवे के अधिकार भी वर्चुअल मध्यम से जुड़े हुए हैं।

    वीडियाे देखेंं...
  • MP के 65 हजार बूथों पर भाजपा का सदस्यता अभियान 
    मध्य प्रदेश में भाजपा का  सदस्यता अभियान मंगलवार 3 सितंबर से शुरू हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सीएम मोहन यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाकर इसका शुभारंभ करेंगे। दोपहर 2 बजे सीएम पूरी कैबिनेट के साथ भाजपा की सदस्यता लेंगे। प्रदेशभर के 65 हजार बूथों पर यह अभियान एक साथ शुरू होगा। बीजेपी ने डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है।  हर बूथ पर 200 से ज्यादा नए सदस्य बनाए जाएंगे। 
  • कैबिनेट बैठक आज, हो सकते हैं अहम फैसले
    मोहन मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार दोपहर 3 बजे होनी है। इसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। सरकार कुछ सिंचाई परियोजनाओं के प्रस्तावों पर मुहर लगा सकती है। वहीं निवेश बढ़ाने इंडस्ट्रियल एरिया डेवलप करने पर भी चर्चा संभव है। नर्मदापुरम के मोहासा, मुरैना के सीतापुर को औद्योगिक क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव पारित किया जा सकता है। बीना और जुन्नारदेव को जिला बनाने पर भी सहमति बन सकती है। साथ ही ट्रांसफर पॉलिसी पर चर्चा संभव है।  
  • सीएम मोहन यादव करेंगे बैक टू बैक बैठकें
    मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को बैक टू बैक बैठकें करेंगे। मंत्रालय में वह जनप्रतिनिधियों से भी मिलेंगे। दोपहर 3:30 बजे कैबिनेट बैठक और शाम 5 बजे नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक लेंगे। इसके बाद सहकारिता विभाग की समीक्षा करेंगे। CM मोहन यादव सुबह 9:35 बजे स्टेट हैंगर इंदौर रवाना होंगे। सुबह 10:45 बजे वहां के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में पत्रकार वार्ता करेंगे। दोपहर 1.15 बजे भोपाल पहुंचकर दोपहर 3:30 बजे कैबिनेट बैठक और शाम 5 बजे नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक लेंगे। शाम 5:30 बजे सहकारिता विभाग की समीक्षा करेंगे। 
5379487