Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद्र यादव का अंतिम संस्कार बुधवार, 4 सितंबर को होना है। इसमें केंद्रीय मंत्री सिंधिया और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी भी शामिल होंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • छिंदवाड़ा में दो बाइक सवारों को बस ने कुचला, हंगामा 
    छिंदवाड़ा के घाट परासिया के पास तेज रफ्तार बस ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए हैं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है हादसे से गुस्साए ग्रामीग सड़क पर हंगामा करने लगे। इस बीच बस चालक फरार हो गया।
  • रतलाम नगर निगम में आत्महत्या की कोशिश 
    रतलाम नगर निगम में ऑफिस अधीक्षक गोपाल झारीवाल ने बुधवार सुबह जहर निगलने की कोशिश की। वह वेतनवद्धि रोकने से नाराज हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने जहर निगलने लगे, तभी साथियों ने शीशी छीन ली और मुंह पर हाथ रख लिया। मामले को लेकर नगर निगम में दो घंटे तक हंगामा होता रहा। 
  • लखनऊ से कवर्धा जा रही बस पलटी, 20 घायल 
    शहडोल जिले के सिंहपुर में लखनऊ से कवर्धा जा रही यात्री बस पलट गई। मिठौरी गांव के समीप हुए हादसे हादसे में 20 से अधिक घायल हो गए हैं। चालक समेत दो की हालत गंभीर है। बस यूपी की राजधानी लखनऊ से छत्तीसगढ़ के कवर्धा जा रही थी।
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए की मौत
    बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए की मौत हो गई। धमोखर बफर के सकरिया बीट में वयस्क मादा तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ी मिली है। घटना स्थल पर टाइगर के पगमार्क और लैपर्ड को घसीटने के निशान मिले हैं। आशंका है कि तेंदुए की मौत टाईगर के हमले से हुई है। हालांकि, अभी इसके स्पष्ट सबूत नहीं मिले। 
  • अंतिम यात्रा में शामिल होंगे सिंधिया-वीडी सहित अन्य दिग्गज 
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद्र यादव का अंतिम संस्कार आज बुधवार, 4 सितंबर को उज्जैन में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित देश प्रदेश के तमाम दिग्गज शामिल होंगे। सिंधिया 11.40 बजे और वीडी शर्मा सुबह 9.45 बजे उज्जैन पहुंचेंगे।
  • कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन आज
    मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी बुधवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। यह आंदोलप किसान, बिजली, सड़क, महिलाओं, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक के मुद्दों पर है। दोपहर 12 बजे प्रदेश के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में प्रदर्शन होगा। जिसमें सांसद, विधायक, सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होगे।  
  • बूथों में सक्रिय हुईं बीजेपी की टोलियां 
    भाजपा का सदस्यता अभियान बुधवार से बूथ स्तर पर शुरू होगा। एमपी के 64 हजार से ज्यादा बूथों पर अलग-अलग टोलियां सक्रिय हैं। हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का टारगेट लिया है। यह टोलियां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर भी जाएंगी। पूरे प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ली थी।
  • मंत्री चैतन्य कश्यप की बैठक कैन्सिल 
    भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप बुधवार को पहली बार राजधानी भोपाल में बैठक लेने वाले थे, लेकिन उनकी बैठक निरस्त हो गई। वह पहले भी एक बैठक टाल चुके हैं। मंत्री चैतन्य कश्यप भोपाल के प्रभारी मंत्री हैं। बुधवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक होनी थी, लेकिन CM  मोहन यादव के पिता के निधन के चलते बैठक कैंसिल कर दी।
  • टीचर्स-डे पर आंदोलन करेंगे शिक्षक अभ्यर्थी 
    मध्य प्रदेश के शिक्षक और अभ्यर्थी गुरुवार, 5 सितंबर को टीचर्स डे पर राजधानी भोपाल में धरना प्रदर्शन करेंगे। वह माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में खाली पड़े पदों को भरे जाने की मांग कर रहे हैं। बताया यह पद पिछले 6 साल से खाली पड़े हैं। शिक्षक भर्ती की पहली और दूसरी काउंसलिंग के बाद भी हजारों पद खाली हैं। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षक के 2238 और उच्च माध्यमिक शिक्षक के 5935 पद खाली हैं। 
5379487