Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिता पूनमचंद्र यादव को मुखाग्नि देने के बाद ही काम में जुट गए। बुधवार को उन्होंने धार और मंदसौर जिले के अफसरों से संपर्क कर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबर; MP Live Update 

  • छतरपुर पथराव कांड के 40 आरोपी अन्य जेलों में शिफ्ट 
    छतरपुर पथराव कांड के 40 आरोपियों को अन्य जिलों की सेन्ट्रल जेलों में शिफ्ट किया गया है। छतरपुर पत्थर कांड के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली को भोपाल जेल भेजा है। अन्य आरोपी सागर, सतना ग्वालियर और भोपाल जेल शिफ्ट किए गए हैं। गुरुवार को नाजिम चौधरी, इफरान चिश्ती और सदर जावेद सहित 15 आरोपी सागर जेल भेजे गए हैं। जबकि, 9 आरोपियों को ग्वालियर जेल शिफ्ट किया गया है। इन लोगों के खिलाफ कोतवाली में धरना प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी करने आरोप है। 

  • उज्जैन शिक्षक दिवस का कार्यक्रम, CM मोहन यादव हुए शामिल
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव  गुरुवार को उज्जैन में आयोजित शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, शिक्षक की एक सीमा होती है। शिक्षक स्टूडेंट ऊपर माता पिता की छाया छोड़ता है। गुरु का अर्थ समझाते हुए कहा, गुरु अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने वाला व्यक्ति ही गुरु है। उसका कर्मकांड कराने से मतलब नहीं है।

    वीडियो देखें 

  • इंदौर के मंत्री के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन 
    इंदौर के सांवेर क्षेत्र में गुरुवार को कुछ लोगों ने मंत्री तुलसी सिलावट के खिलाफ नारेबाजी की। सांवेर के कालिंदी गोल्ड में गंदगी से परेशान लोगों ने अर्धनग्न होकर विरोध-प्रदर्शन किया। हाथ में गंदा कचरा लेकर यह लोग काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। बताया कि कचरे और मच्छर के चलते यहां डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। बच्चे और बुर्जुग समेत कई लोग डेंगू की चपेट में हैं। 

  • इंदौर में डॉक्टर की पत्नी ने किया सुसाइड 
    इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में डॉक्टर की पत्नी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। पति रात में घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। मृतका के डिप्रेशन में थी। गुरुवार सुबह उनका पोस्टमार्टम किया गया। अन्नपूर्णा पुलिस ने बताया, डॉ. अजय गुप्ता की पत्नी बबिता (48) विश्वकर्मा नगर स्थित घर पर अकेली थीं। पति सुदामा नगर स्थित क्लिनिक गए थे। रात में घर लौटे तो पत्नी का फंदे से लटकता शव देख घबरा गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सुसाइड का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस को आशंका है कि डिप्रेशन के चलते बबीता ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। फिलहााल, जांच जारी है। मृतका के दो बेटों में से एक मुंबई और दूसरा कानपुर में रहता है। दोनों इंदौर लौट रहे हैं।  

  • पिता को मुखाग्नि देने के बाद CM ने शुरू किया काम 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिता पूनमचंद्र यादव को मुखाग्नि देने के बाद एक्टिव हो गए। उन्होंने धार और मंदसौर के अधिकारियों से संपर्क कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। धार में तेज बारिश के दौरान विद्यार्थियों को बचाने वाले लोगों को सम्मानित करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को एडीजी इंटेलीजेंस और जनसंपर्क आयुक्त से दूरभाष पर ब्रीफिंग करेंगे। इसके बाद सीआईडीसी-आईसीसी कान्फ्रेंस में वर्चुअल माध्यम पर जुड़ेंगे। दोपहर 2 बजे वह उज्जैन में आयोजित शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 

  • राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह स्थगित
    मध्य प्रदेश में 5 सितंबर को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह स्थगित कर दिया गया है। इस कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। सीएम मोहन यादव आज प्रदेश के 14 शिक्षकों का सम्मान करने वाले थे, लेकिन पिता का निधन हो जाने के चलते सीएम का कार्यक्रम निरस्त हो गया, जिस कारण सम्मान समारोह भी स्थगित कर दिया गया है।  
  • बेरोजगारी को लेकर युवाओं का प्रदर्शन
    शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को राजधानी भोपाल में आंदोलन होगा। बेरोजगार सेना भर्ती की मांग को लेकर सड़क पर उतरेगी। यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे शुरू होगा, इसमें प्रदेशभर के बेरोजगार युवा शामिल होंगे। यह युवा पटवारी भर्ती घोटाले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। जेल प्रहरी, जेल उपनिरीक्षक, फॉरेस्ट गार्ड के 15 माह से रिजल्ट जारी न होने को लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 
  • चयनित शिक्षक करेंगे आंदोलन
    मप्र शिक्षक भर्ती-2018 के चयनित शिक्षक भी 5 सितंबर को आंदोलन करेंगे। यह चयनित शिक्षक पिछले 6 साल से अपनी नियुक्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं। शिक्षक दिवस पर बड़ी संख्या में वेटिंग शिक्षक भोपाल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
5379487