Lok Sabha Elections 2024 Result: मध्यप्रदेश की हॉट राजगढ़ में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर ने शिकस्त दी। जीत के बाद रोडमल नागर ने दिग्विजय सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। दिग्विजय सिंह और रोडमल नागर को बधाई दी।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह हारे 
राजगढ़ लोकसभा सीट परिणाम साफ हो गया है। यहां बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर ने एक लाख 40 हजार 323 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को पराजित किया है। पूर्व सीएम को कुल 5 लाख 69 हजार 265 वोट मिल हैं।

तीसरी बार जीते  रोडमल नागर
बता दें, रोडमल नागर ने इस सीट पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। राजगढ़ लोकसभा के अंतर्गत चाचौड़ा, राघोगढ़, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, राजगढ़, खिलचीपुर, सारंगपुर, सुसनेर विधानसभा सीटें आती है। राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। 1962 से 1980 तक जनसंघ रही फिर 1984 के बाद से 2004 तक कांग्रेस रही। 2004 से 2009 में बीजेपी से लक्ष्मण सिंह सांसद रहे। फिर से 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की। वहीं अब 2014 से अब तक बीजेपी का दबदबा बना हुआ है।