Logo
Lok Sabha elections 2024: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी सोमवार को पॉलिटिकल अफेयर कमेटी और चुनाव समिति के सदस्यों की बैठक ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अहम निर्णय लिए गए।

Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों कांग्रेस ने सोमवार को भोपाल के प्रदेश कार्यालय में दो अहम बैठक की। इसमें प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा दोनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे। पार्टी के सीनियर नेताओं से सीटवार वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और संभावनाओं पर चर्चा की गई। कांग्रेस ने एक दिन पहले ही लोकसभा की हर सीट के लिए कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। इससे पहले प्रभारी भी बनाए गए थे। 

हर सीट पर को-आर्डिनेटर नियुक्त 
कांग्रेस ने प्रदेश की सभी 29  लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी और को-आर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। नियुक्त किए हैं। इंदौर लोकसभा का समन्वयक पूर्व मंत्री बाला बच्चन, भोपाल के प्रियव्रत सिंह और जबलुपर के सुखदेव पांसे और ग्वालियर के समन्वयक विपिन वानखेड़े बनाए गए हैं। 

MP congress Lok Sabha coordinator
Congress coordinator list
कांग्रेस के लोकसभा समन्वयकों की सूची

जिलाध्यक्ष और प्रभारियों की बैठक 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, लोकसभा समन्वयक, मोर्चा सगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष की संयुक्त बैठक ली। इस दौरान पटवारी ने संगठन के सदस्यों को क्षेत्र में सक्रिय करने और जनता के बीच पहुंचकर कांग्रेस की नीतियों से रूबरू कराने पर जोर दिया। 

MP Congress meeting
बैठक में शामिल कांग्रेस चुनाव समिति के पदाधिकारी
CH Govt hbm ad
5379487