Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों कांग्रेस ने सोमवार को भोपाल के प्रदेश कार्यालय में दो अहम बैठक की। इसमें प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा दोनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे। पार्टी के सीनियर नेताओं से सीटवार वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और संभावनाओं पर चर्चा की गई। कांग्रेस ने एक दिन पहले ही लोकसभा की हर सीट के लिए कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। इससे पहले प्रभारी भी बनाए गए थे। 

हर सीट पर को-आर्डिनेटर नियुक्त 
कांग्रेस ने प्रदेश की सभी 29  लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी और को-आर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। नियुक्त किए हैं। इंदौर लोकसभा का समन्वयक पूर्व मंत्री बाला बच्चन, भोपाल के प्रियव्रत सिंह और जबलुपर के सुखदेव पांसे और ग्वालियर के समन्वयक विपिन वानखेड़े बनाए गए हैं। 

कांग्रेस के लोकसभा समन्वयकों की सूची

जिलाध्यक्ष और प्रभारियों की बैठक 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, लोकसभा समन्वयक, मोर्चा सगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष की संयुक्त बैठक ली। इस दौरान पटवारी ने संगठन के सदस्यों को क्षेत्र में सक्रिय करने और जनता के बीच पहुंचकर कांग्रेस की नीतियों से रूबरू कराने पर जोर दिया। 

बैठक में शामिल कांग्रेस चुनाव समिति के पदाधिकारी