Logo
Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में आज का मौसम (रविवार, 2 फरवरी) को कैसा रहेगा। सतना, रीवा, जबलपुर सहित 12 जिलों में दिन-रात का पारा 3.6 तक बढ़ा है। दिन में कड़ी धूप है। धिकतम तापमान 32.5 तो न्यूनतम पारा 17 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में आज का मौसम (रविवार, 2 फरवरी) को कैसा रहेगा। सतना, रीवा, जबलपुर सहित 12 जिलों में दिन-रात का पारा 3.6 तक बढ़ा है। ठंड कम हो गई है। दिन में कड़ी धूप है। 10 जिलों में रात का पारा 15 डिग्री के ऊपर है। 15 जिलों में दिन का टेम्परेचर 30 डिग्री से अधिक है। सिवनी में न्यूनतम पारा सबसे ज्यादा 17 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। खंडवा में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 32.5 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदलेगा। 3 फरवरी को ग्वालियर-चंबल में बादल रहेंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है। 12, 13 और 14 फरवरी को कई जिलों में बारिश का अनुमान है।

12 जिलों में बढ़ा पारा 
मध्य प्रदेश के सतना, रीवा, जबलपुर, ग्वालियर सहित 12 जिलों में दिन-रात का पारा बढ़ा है। सीधी में रात का तापमान सबसे ज्यादा 3.6 डिग्री चढ़ा है। उमरिया 1.8, सतना 1.5, रीवा 1.8, खजुराहो 1.8, जबलपुर, दमोह और छिंदवाड़ा में 1-1 ग्वालियर 1.4 और खंडवा में 1 डिग्री पारा बढ़ा है। भोपाल में 2.4 डिग्री पारा गिरा है। दिन के तापमान की बात करें तो मंडला में 1.2, रीवा 1.4 और सीधी में 1 डिग्री पारा बढ़ा है। 

इसे भी पढ़ें: UP का मौसम: सहारनपुर, प्रयागराज सहित 25 से ज्यादा जिलों में कोहरा; कल इन शहरों में बारिश का अलर्ट

सिवनी में ज्यादा तो राजगढ़ में सबसे कम रात का पारा 
मध्य प्रदेश के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। सिवनी में सबसे ज्यादा 17 डिग्री रात का तापमान रिकॉर्ड हुआ। छिंदवाड़ा 15, सागर 15,  सीधी 16.2, नर्मदापुरम 15.5, खरगोन 15 और खंडवा में 15 डिग्री पारा रहा। राजगढ़ में रात का पारा सबसे कम 8.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बैतूल 14, भोपाल 10.2, धार 12.6, गुना 11.6, ग्वालियर 12.9, इंदौर 12.1, पचमढ़ी 10.5, रायसेन 10.8, उज्जैन 10.7 और नवगांव में 10.6 डिग्री पारा रहा।

15 जिलों में अधिकतम पारा 30 डिग्री के ऊपर 
जबलपुर, सतना, रीवा सहित 15 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। खंडवा में सबसे ज्यादा 32.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। खरगोन 32.5, रतलाम 30, बैतूल 31.7, दमोह 30.2, जबलपुर 30.5, मंडला 32.4, रीवा 30.2, सागर 30.2, सतना 30.4, सिवनी 31.4, टीकमगढ़ 30.5 और उमरिया में 30.4 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज हुआ। नरसिंहपुर में अधिकतम तापमान सबसे कम 26.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। नवगांव 29, रायसेन 26.8, पचमढ़ी 27.1,  शिवपुरी 29, उज्जैन 29,  भोपाल 28.4, ग्वालियर 29.3 और इंदौर में 26.5 डिग्री पारा दर्ज हुआ। 

आगे क्या: 12 से 14 फरवरी को बारिश का अनुमान 
मौसम विभाग के मुताबिक, 3 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इस सिस्टम एमपी के कुछ हिस्से में बादल रहेंगे। 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश का अनुमान है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होगा। दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। सोमवार को ग्वालियर-चंबल में बादल छाएंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है।

5379487