Logo
MP Budget session 2024-25: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार मानसून सत्र में पहला पूर्ण बजट पेश करेगी। इसके लिए जनता से सुझाव मांगे गए हैं। सोशल मीडिया के जरिए आप अपने सुझाव दे सकते हैं।  

MP Budget session 2024-25: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार विधानसभा के मानसून सत्र में  पहला पूर्ण बजट पेश करने जा रही है। राज्य सरकार ने इसके लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। सरकार ने 2024-25 बजट के लिए यह सुझाव सोशल मीडिया के जरिए मांगे हैं। 

MP MY Gov पर साझा करें सुझाव 
सरकार ने सोशल नेटवर्क साइट X पर MP MY Gov की आईडी से पोस्ट कर लिखा है कि विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के लिए आपके सुझाव आमंत्रित हैं। आपके पास कोई बेहतर आइडिया है तो #MPMYGov पर जाकर जरूर साझा करें। आपके यह सुझाव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

मानूसन सत्र 1 से 19 जुलाई तक
दरअसल, मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा का मानूसन सत्र 1 से 19 जुलाई तक चलेगा। अधिसूचना जारी होते ही अफसरों ने बजट तैयार करने कवायद तेज कर दी है। वित्त विभाग के अफसर सभी विभाग प्रमुखयों से विचार मंथन कर रहे हैं। मंत्री स्तर पर भी इसके लिए मंथन जारी है। वित्त विभाग ने विभागों से बजट प्रस्ताव भी मांगे हैं।  

फरवरी में पेश किया था अंतरिम बजट 
दरअसल, मोहन यादव सरकार जनवरी में गठित हुई थी। फरवरी में चार महीने के लिए 1 लाख 45 हजार करोड़ का उसने अंतरिम बजट पेश किया था। इसके अनुसार ही सरकारी विभागों को अप्रैल से 31 जुलाई 2024 तक के लिए राशि आवंटित की गई थी। 31 जुलाई के बाद योजनाओं पर व्यय के लिए बजट मानसून सत्र में पेश किया जाएगा।

5379487