Logo
MP Martyr Shaurya Chakra: हवलदार विवेक सिंह तोमर मुरैना के रूअर गांव के थे। 11 जनवरी 2023 को सियाचिन ग्लेशियर दम घुट गया था। राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को 14 बलिदानी सहित 36 को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया है।

MP Martyr Shaurya Chakra: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार शाम सेना के शहीदों को सम्मानित किया। इस दौरान 5वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स के हवलदार विवेक सिंह तोमर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से नवाजा गया। 

हवलदार विवेक सिंह जनवरी 2023 में सेंट्रल ग्लेशियर में अग्रिम चौकी पर तैनात थे। इस दौरान हुए एक हादसे को रोकने के लिए उन्होंने अपने प्राणों की बाजी लगा दी थी। धुएं भरी बिल्डिंग से न सिर्फ साथी सैनिकों को बाहर निकाला, बल्किन मशीनें भी सुधारते रहे। इस दम घुटने से उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय शहीद हो गए। 

10 कीर्ति चक्र और 26 शौर्य चक्र 
राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार शाम रक्षा अलंकरण समारोह में सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य पुलिसकर्मियों को 10 कीर्ति चक्र (सात मरणोपरांत) और 26 शौर्य चक्र (सात मरणोपरांत) दिए गए। 

मरणोपरांत कीर्ति चक्र स्पेक्टर दिलीप दास, हेड कांस्टेबल राज कुमार यादव, कांस्टेबल बबलू राभा, कांस्टेबल शंभू रॉय, सिपाही पवन कुमार, कैप्टन अंशुमान सिंह, हवलदार अब्दुल माजिद। 
मरणोपरांत शौर्य चक्र कांस्टेबल सैफुल्ला कादरी, मेजर विकास भांभु, मेजर मुस्तफा बोहरा, राइफलमैन कुलभूषण मांता, हवलदार विवेक सिंह तोमर, राइफलमैन आलोक राव, कैप्टन एमवी प्रांजल।
कीर्ति चक्र  मेजर दिग्विजय सिंह रावत, मेजर दीपेंद्र विक्रम बासनेट और नायब सूबेदार पवन कुमार यादव को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। 
शौर्य चक्र  कांस्टेबल गमित मुकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर अमित रैना, सब इस्पेक्टर फिरोज अहमद डार, कमांडेंट बिभोर सिंह, कांस्टेबल वरुण सिंह, एसपी मोहनलाल, मेजर राजेंद्र जाट, मेजर रवीन्द्र सिंह रावत, नायक भीम सिंह, मेजर सचिन नेगी, मेजर मानेओ फ्रांसिस, विंग कमांडर शैलेश सिंह, लेफ्टिनेंट बिमल रंजन बहेरा, हवलदार संजय कुमार, फ्लाइट लेफ्टिनेंट हरिकृष्ण जयन, कैप्टेन अक्षत उपाध्याय, नायब सूबेदार संजय कुमार, मेजर अनदीप जाखड़, परसोत्तम कुमार को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
 

ड्यूटी के दौरान दिखाया था आदम्य साहस  
हवलदार विवेक सिंह तोमर मुरैना जिले के रूअर गांव के रहने वाले थे। सियाचिन ग्लेशियर में 11 जनवरी 2023 की दोपहर तापमान नियंत्रण बिल्डिंग में धुंआ भर जाने से साथियों को बाहर निकाला, लेकिन दम घुटने से वह शहीद हो गए। साथी सैनिकों ने अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन बचा नहीं पाए। उनके इस अदम्य साहस को देखते हुए 15 अगस्त 2023 को शौर्य चक्र के लिए नामित किया गया था। 

शहीद विवेक सिंह की वीरता से चंबल गौरान्वित
हवलदार विवेक सिंह तोमर को शौर्य चक्र सम्मान मिलने से पूरा चंबल क्षेत्र गौरान्वित है। भाई धर्मेंद्र सिंह तोमर ने कहा, परिवार से किसी का शहीद होना, नए जीवन की शुरुआत जैसा है। सेना का सर्वश्रेष्ठ सम्मान मिलने के बाद ग्रामवासी और परिजनों की आंखें नम हैं। 

CM मोहन यादव ने किया सलाम 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मुरैना के लाल विवेक सिंह तोमर की शहादत को सलाम किया है। X पर पोस्ट लिखकर कहा, मां भारती की सेवा करते हुए प्राण न्यौछावर करने वाले मुरैना के वीर सपूत विवेक सिंह तोमर को मरणोपरांत शौर्य चक्र सम्मान मिलने से मध्यप्रदेश कृतज्ञ है। उनकी यह शहादत युग-युगांतर तक हम सबको राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देती रहेगी।

5379487