Logo
Ladli Bahana Yojana: मध्यप्रदेश की 'लाड़ली बहनों' को फिर बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। CM मोहन यादव 10 सितंबर को 1.29 करोड़ बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 16वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे।  

Ladli Bahana Yojana: मध्यप्रदेश की 'लाड़ली बहनों' को फिर बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। 'MP सरकार' 16वीं बार बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि देने वाली है। CM मोहन यादव दो दिन बाद यानी 10 सितंबर को 1.29 करोड़ बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 1612.5 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। 'मोहन सरकार' 9वीं बार बहनों को 'लाड़ली बहना योजना' की राशि दे रही है। पिछले महीने सरकार ने बहनों को 1250 रुपए लाड़ली बहना और शगुन के 250 मिलाकर कुल 1500 रुपए दिए थे।

जानें मोहन यादव ने कब-कब बहनों को दिया तोहफा
'मोहन सरकार' सितंबर में 9वीं बार बहनों को लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 जनवरी 2024 को सिंगल क्लिक कर 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में पहली बार 1576.61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। जनवरी के बाद फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में मोहन यादव 9वीं बार बहनों को तोहफा देंगे। बता दें कि एमपी सरकार ने पहली बार रक्षाबंधन पर बहनों के खातों में 1500 रुपए ट्रांसफर किए थे।

इसे भी पढ़ें: Ladli Bahana Yojana: 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को मिला 'रक्षाबंधन गिफ्ट', सीएम मोहन को 30 फीट लंबी बांधी राखी

5 बार 10 तारीख से पहले मिल चुका पैसा 
बता दें कि मोहन सरकार पांच बार बहनों को समय से पहले तोहफा दे चुकी है। पिछले महीने 5 जुलाई को सीएम ने बहनों के खाते में 14वीं किस्त ट्रांसफर की थी। इससे पहले 7 जून को सीएम ने महिलाओं के खाते में 1250 रुपए ट्रांसफर किए थे। मई में 12वीं किस्त 10 की जगह 4 मई को खातों में भेजी थी। चैत्र नवरात्र गुड़ी पड़वा को देखते हुए 10वीं-11वीं किस्त 1 मार्च और 5 अप्रैल को खातों में भेजी थी। सीएम ने 5 अप्रैल को बहनों के खाते में पैसे डाले थे। मार्च में सीएम मोहन ने शिवरात्रि और होली मनाने के लिए बहनों के खाते में एक मार्च को 10वीं किस्त भेजी थी।

शिवराज ने मई 2023 में शुरू की थी योजना 
शिवराज सिंह चौहान ने मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया था। पहली किस्त 10 जून को जारी की थी। रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया था। अब योजना के तहत हर महीने 1250 रुपए महिलाओं को दिए जा रहे हैं। इस बार 15वीं किस्त बहनों के खाते में ट्रांसफर होगी। रक्षाबंधन पर बहनों को मोहन सरकार 250 रुपए शगुर के तौर से ज्यादा दे रही है।

5379487