Logo
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने लगातार दूसरे दिन IAS अफसरों के ट्रांसफर दिए। शुक्रवार को रीवा कमिश्नर अनिल सुचारी सहित सात IAS बदले हैं। इनमें इंदौर और भोपाल के कलेक्टर भी शामिल हैं।

भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार एक्शन में है। CM मोहन यादव शुक्रवार को रीवा प्रवास पर थे। वहां बैठक से ठीक पहले संभागीय कमिश्नर अनिल सुचारी को हटा दिया। रीवा और शहडोल संभाग के कमिश्रर की जिम्मेदारी चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त गोपालचन्द्र डाड को सौंपी गई है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को भोपाल और इंदौर कलेक्टर सहित सात IAS अफसरों के तबादले किए हैं। 
 

IAS transfer Order list
IAS अफसरों की तबादा सूची

तबादला सूची में भोपाल के कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। जबकि, 2010 बैच के IAS अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाया गया है। शिवराज सरकार में भी उनकी  नियुक्ति भोपाल कलेक्टर के लिए हुई थी, लेकिन ज्वाइन से पहले ही आदेश बदल दिया गया गया था।

इलैया राजा टी प्रबंध संचालक पर्यटन विकास
सामान्य प्रशासन विभाग ने रीवा संभाग के आयुक्त अनिल सुचारी को मंत्रालय में सचिव बनाया है। 2007 बैच के आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को श्रम आयुक्त इंदौर और चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त रहे गोपाल चंद्र डाड को रीवा और शहडोल संभाग का आयुक्त बनाया गया है। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी को प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम, 2009 बैच के आईएएस श्रीकांत बनोठ को विकास आयुक्त सह संचालक, नगर और ग्राम निवेश, पर्यटन निगम के प्रबंध संचालक कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल कलेक्टर, भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाए गए हैं। 

5379487