Logo
MP CM Mohan Yadav in Hariyana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को हरियाणा गुरुग्राम में क्लस्टर मीटिंग और फरीदाबाद में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शामिल हुए।

MP CM Mohan Yadav in Hariyana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को हरियाणा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आध्र प्रदेश के प्रवास पर रहे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय में क्लस्टर मीटिंग कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही फरीदाबाद के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। 

मोहन यादव ने कहा कि इस देश में किसान हो या जवान सबका हिस्सा है। अयोध्या, उज्जैन और काशी के बाद मथुरा का नंबर है। हमने और हमारे समाज भगवान श्रीकृष्ण को आराध्य माना है। इस बार उंगली कमल के फूल और श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र कांग्रेस पर चलेगा। जिसके बाद उसका पता नहीं चलेगा। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरियाणा सरकार और केंद्र की योजनाओं पर चर्चा करते कहा, 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलाना है। बताया,  देशभर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजयी अभियान का शुभारंभ कर दिया है। हम सभी कार्यकर्ता इस ध्येय की प्राप्ति में जुट गए हैं। 

शिवराज का नैल्‍लोर में दीवार लेखन, रोपे पौधे 
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश के नैल्‍लोर में भाजपा के बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ता को प्रोत्साहित किया। कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। हम सब उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेना होगा। शिवराज ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण और दीवार लेखन भी किया। कहा, सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। 

5379487