Logo
MP News: गुना के नगर पालिका के ट्रेंचिंग मैदान में पशुओं के अवशेष दिखे। घटना की जानकारी जब गौ सेवकों को मिली तो नाराजगी जाहिर करते हुए गौ सेवकों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों की नाराजगी को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जहां मामले को शांत कराने की कोशिश की गई।

MP News: मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों में इन दिनों में पशुओं के अवशेष मिलने की घटनाएं प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। अब प्रदेश के गुना जिले में भारी संख्या में पशुओं के अवशेष मिलने पर गौ सेवकों द्वारा हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे
गुना के नगर पालिका के ट्रेंचिंग मैदान में पशुओं के अवशेष दिखे। घटना की जानकारी जब गौ सेवकों को मिली तो नाराजगी जाहिर करते हुए गौ सेवकों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों की नाराजगी को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जहां मामले को शांत कराने की कोशिश की गई।

आरोपियों की तलाश
गौ सेवकों द्वारा बरामद हुए पशुओं के अवशेषों का पोस्टमार्टम कराते हुए आरोपियों की तलाश करने और उन्हें सजा देने की मांग की प्रशासन से की जा रही है। गौ सेवकों का कहना है कि वह गायों और अन्य पशुओं की देखभाल करते हुए, उनकी पूजा भी करते हैं। गौ सेवकों द्वारा यहां पर यह भी मांग की जा रही है कि नेताओं की तरही ही गायों की सुरक्षा भी प्रशासन करे।

अवशेषों का दफन भी किया जा रहा
बता दें कि हाल ही में अलीराजपुर में गौवंश के अवशेष मिलने पर जिला प्रशासन ने यहां पर आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई करते की। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई। अब गुना में नगर पालिका के ट्रेचिंग मैदान में 150 से ज्यादा पशु अवशेष मिले हैं। भारी संख्या में पशुओं के अवशेष यहां मिलने पर लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिकायत दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। यहां मिल अवशेषों का दफन भी किया जा रहा है, इसके साथ ही मामले की जांच करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी होने की बात कही जा रही है।

CH Govt hbm ad
5379487