Logo
MP News: राजगढ़ के ब्यावरा में बड़ा हादसा हुआ। तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान गिरने से एक की मौत हो गई। मलबे में दबे तीन लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।

MP News:  मध्यप्रदेश के राजगढ़- ब्यावरा में बड़ा हादसा हुआ। तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान गिरने से एक की मौत हो गई। मलबे में दबे तीन लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। एसडीओपी नेहा गौर, थाना प्रभारी विरेंद्र धाकड़ समेत प्रशासनिक अधिकारी और नगर पालिका का अमला मौके पर मौजूद है। 

19 मजदूर काम कर रहे थे
बता दें, हादसा मंगलवार शाम करीब 7 बजे शिवधाम कॉलोनी में हुआ। जानकारी के मुताबिक, मलबे से एक शव बरामद किया गया है। वह टुकड़ों में बंटा है। वहीं, कई घायल बताए जा रहे हैं। घायल एक मजदूर को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मकान नाले से सटकर बनाया जा रहा था। निर्माण कार्य में 19 मजदूर लगे थे, इनमें से कुछ समय रहते बाहर आ गए थे।

छत डालते समय हुआ हादसा
घटना मकान के तीसरे मंजिल की छत डालते समय हुई। गीला मलबे समेत निर्माणाधीन मकान धराशायी होकर गिर गया।मलबे में दबे तीन लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान का निर्माण नाले में हो रहा था। लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। 
 

5379487