Logo
Bhopal News: राजधानी भोपाल में शासकीय कन्या विद्यालय की प्राचार्य ने जीती हुई धनराशि से रोबोटिक्स लैब का निर्माण कराते हुए इसका शुभारंभ भी करा दिया है। कौन बनेगा करोड़पति में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर गेम खेलते हुए बड़ी धनराशि जीतने वाली प्राचार्य ने यह राशि पढ़ाई करने वाले युवाओं के नाम कर दी है।

Bhopal News: कौन बनेगा करोड़पति में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर गेम खेलते हुए बड़ी धनराशि जीतने वाली प्राचार्य ने यह धनराशि पढ़ने वाले युवाओं के नाम कर दी है। राजधानी भोपाल में शासकीय कन्या विद्यालय की प्राचार्य ने जीती हुई राशि से रोबोटिक्स लैब बनवा दिया है।     
 
रोबोट के बारे में ज्ञान अर्जित कर सकेंगे
रोबोटिक्स लैब के माध्यम से विद्यार्थी रोबोट के बारे में ज्ञान अर्जित कर सकेंगे। अब इस लैब का मंगलवार को शुभारंभ भी कर दिया गया है। प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इसका शुभारंभ किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए श्रेष्ठ काम करने पर शासकीय विद्यालय की प्राचार्य को सम्मानित भी किया गया। 

पढ़ाई के साथ प्रेडिकल
जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र में संचालित शासकीय उमा कन्या विद्यालय की प्राचार्य उषा खरे बच्चों की पढ़ाई को लेकर सक्रिय रहती हैं। विद्यार्थियों के शिक्षित होने में और अधिक विकास हो, बच्चे पढ़ाई के साथ प्रेडिकल के तौर पर विज्ञान को समझ सकें, इसके लिए उन्होंने रोबोटिक्स लैब तैयार कर दिया है। श्रीमती खरे को रिटायरमेंट के बाद उनका कार्यकाल भी कुछ माह के लिए बढ़ाया गया है।

17 लाख रुपए की धनराशि लगाई
उषा खरे ने यह लैब तैयार कराने के लिए कौन बनेगा करोड़पति गेम शो में अपनी जीती धनराशि को लगा दिया है। उषा खरे ने गेम में करीब 17 लाख रुपए जीती थीं। प्राचार्य होने के नाते उनके दिमाग में हमेशा बच्चों की प्रगति को लेकर ख्याल आते रहे। जिसके बाद उन्होंने एक कंपनी से बात करते हुए अब भोपाल में रोबोटिक्स लैब को तैयार करा दिया है। इस लैब में विद्यार्थी रोबोट बनाने और उसके संचालन की जानकारी अर्जित करेंगे।

5379487