Logo
Rohit Arya: अपने अदालती फरमान से अपराधियों की आखों में डर पैदा करने वाले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस ने अब भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। हाईकोर्ट में जज के पद पर रहते हुए भी आम लोगों के बीच प्रसिद्ध पूर्व जस्टिस रोहित आर्य को भाजपा के प्रदेश प्रमुख डॉ राघवेंद्र शर्मा ने रोहित आर्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Rohit Arya: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जज के पद पर रहते हुए आम लोगों के बीच प्रसिद्ध पूर्व जस्टिस रोहित आर्य ने अब भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा के प्रदेश प्रमुख  डॉ राघवेंद्र शर्मा ने रोहित आर्य को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए शपथ दिलाई। भोपाल में हुए पार्टी के आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आर्य ने अपनी नई पारी की शुरुआत की बात कही।

करीब 11 वर्षों तक सेवाएं दी
पूर्व जस्टिस रोहित आर्य 3 माह पूर्व रिटायर हो गए हैं। वह करीब 11 वर्षों लंबे अंतराल तक उन्होंने ने जज के पद पर अपनी सेवाएं दी। रोहित आर्य जज की कुर्सी पर बैठकर अपने बड़े फैसलों को कठोरता से लेने जाने के लिए मशहूर रहें, उनके अदालती कार्रवाई के कई विडियो सोशल मीडिया पर आज भी चलन में हैं।

सुनाए गए निर्णय की चर्चा
रोहित आर्य ने अदालती कार्रवाई के दौरान सुनवाई करते हुए कई अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश प्रशासन को दिए। अब उनके रिटायरमेंट के दौरान उनके कुछ फैसलों को लेकर चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं जब उन्होंने किसी राजनीतिक दल की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और एक महिला की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी पर उनके द्वारा सुनाए गए निर्णय की चर्चा वर्तमान समय में भी होती है।

वीडियो आज भी पसंद
रोहित आर्य के इन आरोपियों पर दिए गए निर्णय पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ने सुनवाई करते हुए उनके फैसले को पलट दिया था। आर्य के बारे में कहा जाता है कि कई बार वह वकालत कर रहे वकीलों को बीच में रोककर भी फटकार लगाते हुए नजर आते थे। प्रशासनिक अधिकारियों के केस में भी उनके द्वारा की जाने वाली अदालती पूछताछ के वीडियो को लोग आज भी पसंद करते हुए उनकी सराहना करते हैं।

5379487