Logo
MP Weather News Today: मध्य प्रदेश में मार्च के महीने में बारिश का तीसरा दौर खत्म हो गया है। अब पूरे प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा है। अगले दो दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

MP Weather News Today: मध्य प्रदेश में बारिश और ओले का दौर खत्म हो गया है। अब पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

रात में हल्की ठंडक बनी रहने की संभावना
मौसम विज्ञान ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों का मध्य प्रदेश के मौसम पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इस वजह से मौसम शुष्क होने से अब पूरे प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा है। अगले दो दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि रात के तापमान में अभी विशेष बढ़ोतरी होने की संभावना कम है। इस वजह से हल्की ठंडक बरकरार रह सकती है।

अप्रैल के पहले हफ्ते में बारिश की संभावना 
मध्य प्रदेश में अप्रैल के पहले हफ्ते में भी कई जगह बादल दिखाई देंगे। इधर उत्तर पूर्वी राज्यों में अगले 15 दिनों तक बारिश की संभावना है नजर आ रही है। बादल और बारिश कई राज्यों में अपना असर दिखाएंगे। पश्चिमी विक्षोभ के बादलों का असर उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक पड़ सकता है।

पिछले 24 घंटों में इन जिलों में हुई बारिश
बता दें कि पिछले 24 घंटों में सतना, रीवा, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सीधी, सिंगरौली, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, शहडोल, उमरिया, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर जिलों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई। 

38 डिग्री सेल्सियस पहुंचा दिन का तमपन  
भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक जबलपुर और उज्जैन संभाग में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। शहडोल संभाग के जिलों में काफी कम रहे जबकि ग्वालियर , रीवा, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहे। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस तालुन KVK (बड़वानी) में दर्ज किया गया ।

5379487