Logo
Ladli Bahana Yojana: MP की 1.29 करोड़ 'लाड़ली बहनों' की 13वीं किस्त का समय नजदीक आ गया है। महिलाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि का बेसब्री से इंतजार है। जानिए जून में किस तारीख को 'मोहन सरकार' बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर करेगी।

Ladli Bahana Yojana: मध्यप्रदेश की 1.29 करोड़ 'लाड़ली बहनों' को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद 'मोहन सरकार' कभी भी महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर कर सकती है। नियम के मुताबिक, हर महीने की 10 तारीख को बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे जाते हैं, लेकिन पिछले कई  महीनों से समय से पहले किस्त जारी की जा रही है। लगातार तीन बार 10 तरीख से पहले बहनों को पैसे मिले हैं। जून में भी महिलाएं को उम्मीद है कि समय से पहले उन्हें योजना की राशि मिलेगी? हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है।

प्राण जाए पर वचन न जाई 
बता दें कि पिछले महीने 12वीं किस्त 10 की जगह 4 मई को खातों में भेजी गई थी। भिंड के अटेर में चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खाते में पैसे भेजने की जानकारी दी थी। सीएम ने कहा था कि 'रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई'। सीएम मोहन ने यह भी कहा था कि भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है। भाजपा सिर्फ वादा नहीं करती हैं बल्कि निभाती भी है। ये भाजपा की जुबान है मोदी जी का समय है। कांग्रेस के लोग रोज दिन गिनते रहते हैं। इस महीने आ गए, अगले महीने नहीं आएंगे। तुम रोते रहो हम अपनी बहनों को पैसे पहुंचाते रहेंगे।

मार्च और अप्रैल में 10 से पहले मिली थी किस्त 
बता दें कि मोहन सरकार इससे पहले भी बहनों को समय से पहले तोहफा दे चुकी है। चैत्र नवरात्र गुड़ी पड़वा (अप्रैल) को देखते हुए 10वीं-11वीं किस्त 1 मार्च और 5 अप्रैल को खातों में भेजी गई थी। सीएम ने 5 अप्रैल को बहनों के खाते में पैसे डाले थे। मार्च के महीने में सीएम मोहन ने शिवरात्रि और होली मनाने के लिए बहनों के खाते में एक मार्च को 10वीं किस्त भेजी थी। लगातार तीन बार समय से पहले पैसे मिलने से बहनों को इस बार यानी जून में भी उम्मीद है कि 10 तारीख से पहले किस्त मिल जाएगी।

छठवीं बार बहनों को तोहफा देंगे मोहन यादव 
'मोहन सरकार' जून में छठवीं बार बहनों को लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 जनवरी 2024 को सिंगल क्लिक कर 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में पहली बार 1576.61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे।  जनवरी के बाद फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई और अब जून में सीएम मोहन यादव छठवीं बार बहनों को तोहफा देंगे।

मई 2023 में शिवराज ने शुरू की थी योजना 
शिवराज सिंह चौहान ने मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था। पहली किस्त 10 जून को जारी की थी। रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया था। अब योजना के तहत हर महीने 1250 रुपए महिलाओं को दिए जा रहे हैं। इस बार 12वीं किस्त बहनाओं के खाते में ट्रांसफर की गई मोहन सरकार ने पांचवीं बार लाड़ली बहना की राशि ट्रांसफर की।

5379487