Logo
MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर से ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मैरिज पोर्टल पर फर्जी आईडी बनाकर विधवा महिला से लाखों की ठगी की गई।

MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर से ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां Shaadi.com पर फर्जी आईडी बना कर एक विधवा महिला से लाखों की ठगी की गई। आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बता कर महिला से शादी के नाम पर ठगी की है। महिला ने आरोप लगाया कि Shaadi.com के जारिए जालसाज ने फंसा कर लूटा और फिर सूरत में छोड़कर भाग गया। 

जानें पूरा मामला

  • दरअसल, जबलपुर की रहने वाली एक विधवा ने पुनर्विवाह के लिए अपना रजिस्ट्रेशन एक मैरिज पोर्टल पर कराया था। इस वेबसाइड की ओर से महिला के पास फोन आया कि विनय राजपूत आपकी प्रोफाइल में इंटरेस्डेट है। और वह आपसे बात करना चाहता है। इसके बाद वेबसाइड ने विनय राजपूत को महिला को नंबर दिया।
  • विनय ने नंबर मिलने के बाद जबलपुर पहुंचा और महिला व  उसकी मां से मुलाकात की। खुद को शासकीय बैंक का अधिकारी बताते हुए शादी का प्रपोजल रखा। इसके बाद आरोपी विधवा महिला को अपने परिवार के लोगों से मिलवाने सूरत ले गया। सूरत में आरोपी ने एक होटल लिया। जहां सुरक्षा का हवाला देते हुए महिला के जेवरात लॉकर में रखा दिया।
  • दूसरे दिन आरोपी विनय ने महिला को ब्यूटीपार्लर ले गया। महिला का पर्स व जेबरात गाड़ी में रखा था। इस बीच विनय कार लेकर वहां से रफू चक्कर हो गया। महिला शाम तक इंतजार करती रही। विनय का फोन बंद हो गया तो महिला ने सूरत में पुलिस से शिकायत की। पीड़िता ने 8 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। 

गुलाबी गैंग की सहायता से आई जबलपुर
ठगी का शिकार हुई विधवा महिला ने बताया कि फेसबुक के जरिए गुलाबी गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा से संपर्क साधा।  गैंग की की मदद से सुरक्षित पीडिता जबलपुर पहुंची। इसकी जानकारी गुलाबी गैंग ने जबलपुर पुलिस को दी। मगर जबलपुर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। गुलाबी गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा ने व्हाट्सएप पर शिकायत पत्र भेजने पर एसपी ने संज्ञान नहीं लिया। गुलाबी गैंग की कमांडर जबलपुर एसपी को हटाए जानें की मांग की। 

5379487