Logo
MP Politics: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बुधवार को ग्वालियर में एक महिला कार्यकर्ता पर भड़क उठे और उसे पागल तक कह दिया। इस वाकये का वीडियो वायरल हो गया।

MP Politics: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बुधवार को ग्वालियर दौरे पर पहुंचे। वहां दिग्विजय सिंह ने एक महिला कार्यकर्ता को पागल कहते हुए होटल से बाहर करने के लिए कहा। उसने बताया कि गुना से दिग्विजय सिंह से मुलाकात के लिए जाना चाह रही थी। महिला वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कह रही थी।

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर आ रहे हैं। इसकी तैयारियों के लिए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पहुंचे। ग्वालियर पहुंचकर बैठक करने से पहले होटल सेंट्रल पार्क के लॉन में दिग्विजय सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। उसी दौरान एक महिला उनसे मिलने की जिद करने लगी। उसने अपना नाम डॉ. लीना शर्मा बताया। 

दिग्विजय सिंह ने महिला को होटल से बाहर करने को कहा
लीना शर्मा अपने आप को गुना जिला कांग्रेस की महामंत्री, राष्ट्रीय किसान कांग्रेस मंच की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष बता रही थी। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने मिलने से रोक दिया। इतने में दिग्विजय सिंह की नजर पड़ी तो  महिला को बाहर करने के लिए कहा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वीडियो में सुनाई दे रहा है
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में दिग्विजय सिंह बोल रहे हैं। 'बाहर करो इसे, पागल हो गई है।' महिला ने इस संदर्भ में कहा कि 'दिग्गी हमारे राजा हैं, और राजनीति में ये होता रहता है। 

मुझे हल्के में लिया
डॉ. लीना शर्मा ने बताया कि एक दिन पहले भी दिग्विजय से मिल चुकी हैं। महिला कार्यकर्ता वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है। महिला ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग मुझे हल्के में ले लेते हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। राजनीति में ये सब होता रहता है। दिग्विजय सिंह से कोई नाराजगी नहीं है। उनसे मुलाकात करने आई थी। उन्होंने जाने के लिए कहा तो जा रही हूं। बाद में मुलाकात कर लूंगी। वे हमारे नेता हैं।

5379487