Logo
मध्य प्रदेश की महिला सुरक्षा शाखा द्वारा महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम, व्यापक जागरूकता तथा पीड़िताओं के पुनर्वास के लिए चलाया गया नवाचार, हम होंगे कामयाब'' को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश की महिला सुरक्षा शाखा द्वारा महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम, व्यापक जागरूकता तथा पीड़िताओं के पुनर्वास के लिए चलाया गया नवाचार, हम होंगे कामयाब'' को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है।विगत 29 अगस्त को हैदराबाद में तेलंगाना पुलिस महिला सुरक्षा विंग द्वारा आयोजित नेशनल टेक्निकल कंसल्टेशन समारोह में इस नवाचार को अवार्ड ट्रॉफी प्रदान की गयी।

इन्हें मिला सम्मान 
मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से एसएसपी  किरणलता केरकट्टा ने यह अवार्ड प्राप्त किया। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने महिला सुरक्षा शाखा की स्पेशल डीजी  प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, आईजी हिमानी खन्ना, यूएन वूमन के स्टेट प्रतिनिधि, महिला बाल विकास विभाग  सहित अन्य  सहभागी संस्थान के प्रतिनिधियों ने भेंट कर ट्रॉफी सौंपी। डीजीपी ने इस नवाचार की सराहना करते हुए प्रदेश में महिला सुरक्षा को और भी सुदृढ़ करने के लिए सभी को प्रोत्साहित कियाा महिला सुरक्षा शाखा ने प्रदेश में महिला अपराधों को रोकने जिसमें मानव तस्करी भी शामिल है, महिला जागरूकता, महिला विकास तथा पीडिताओं के पुनर्वास के लिए एक समन्वित प्रयास जिसमें अन्य विभाग जैसे महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण आजीविका मिशन, पर्यटन, श्रम एवं पंचायत विभाग तथा एनजीओ शामिल हैं 

सात थानों में की गई शुरूआत 
हम होंगे कामयाब के तहत इंदौर एवं उज्जैन रेंज के सात थानों में महिला उर्जा डेस्क के साथ सभी स्टेक होल्डर इस दिशा में समन्वित प्रयास कर रहे हैं। अभी तक 150 पीड़िताओं को चिन्हित कर उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए काउंसलिंग की गई है। इन्हें आवश्यकता होने पर आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह से जोडने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उनका पुनर्वास हो सके। इसी कड़ी को धीरे-धीरे अन्य विभागों से जोडने की योजना है। इसी मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

5379487