Logo
इंदौर के हीरानगर में रहने वाले एक युवक ने पतंग के चक्कर में अपनी जान गंवा दी। युवक ने देखा कि छत के ऊपर पतंग उड़ रही है। यह देखकर छत में चढ़कर वह पतंग को पकड़ने की कोशिश करने लगा। इसी दरमियान युवक करंट की चपेट में आ गया। उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया जहां रात में उसकी मृत्यु हो गई।

MP News: इंदौर के हीरानगर में रहने वाले एक युवक ने पतंग के चक्कर में अपनी जान गंवा दी। युवक ने देखा कि छत के ऊपर पतंग उड़ रही है। यह देखकर छत में चढ़कर वह पतंग को पकड़ने की कोशिश करने लगा। इसी दरमियान युवक करंट की चपेट में आ गया। उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया जहां रात में उसकी मृत्यु हो गई।

पतंग की चपेट में आने से हर वर्ष कई लोगों की मौत हो जाती है। ऐसा ही एक मामला इंदौर से सामने आया है। जहां एक युवक की पतंग के चक्कर में करंट लगने के कारण मौत हो गई। मृतक युवक मामा की दुकान में काम करता था। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में 14 जनवरी दिन रविवार को आसमान में उड़ती पतंगों का नजारा देखने छत पर चढ़ गया। जहां देखा कि कई पतंगे उड़ रही हैं। जिसमें एक पतंग उसके पास तक पहुंच रही है। जिसे पकड़ने के लिए वह आगे बढ़ा और हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। चपेट में आते ही बेहोश हो गया। जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।

इलाज के दौरान हुई मौत
यह घटना इंदौर के आईटीआई चौराहे की है। मृतक युवक का नाम योगेन्द्र कुशवाह पिता अशोक कुशवाह है जो गौरीनगर के निवासी हैं। योगेन्द्र अपने मामा के साथ दुकान में काम करता था। दुकान में काम करने के दौरान ही पतंग को देखने दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ा और करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने पर योगेन्द्र ने आवाज लगाई। आवाज सुनकर मामा और वहां के कई लोग आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करंट लगने के बाद वह दूर गिरा हुआ था। जिसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया। जहां रात में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

मामा के साथ रहता था युवक
योगेन्द्र की अभी शादी नहीं हुई है। पिता की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है। इसलिए वह मामा के साथ रहने लगा था। परिवार में योगेन्द्र के अलावा उसकी एक बहन भी है। 

5379487