Logo
Mumbai Weather Update: मुंबई में रविवार देर रात 1 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक छह घंटों में करीब 300 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसी वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इस स्थिति को देखते हुए स्कूल को भी बंद कर दिया गया है।

Mumbai Weather Update: मुंबई में रविवार देर रात 1 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक छह घंटों में करीब 300 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसी वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इस स्थिति को देखते हुए स्कूल को भी बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दी है।

तेज बारिश के चलते 50 फ्लाइट्स कैंसिल
तेज बारिश के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी भी घटी। रात 2:22 बजे से सुबह 11 बजे तक की 50 फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा। इनमें से 42 फ्लाइट्स इंडिगो, 6 फ्लाइट्स एअर इंडिया और 2 फ्लाइट्स अन्य एयरलाइंस की हैं।

सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी
रेलवे ने बताया कि ट्रैक पर पानी भरने के कारण मुंबई डिवीजन की 5 ट्रेन कैंसिल कर दी गईं। वहीं कुछ लोकल ट्रेन भी कई घंटों की देरी से चल रही हैं। मुंबई में BMC ने सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में मंगलवार (9 जुलाई) के लिए छुट्टी घोषित कर दी है।

लोगों को घर पर ही रहने की सलाह
वहीं, महाराष्ट्र के रायगढ़ फोर्ट में सोमवार सुबह 3 बजे से तेज बारिश हो रही है। इस कारण फोर्ट की सीढ़ी पर तेज रफ्तार से पानी बह रहा है। कई पर्यटक फोर्ट में ऊपर ही फंसे हुए हैं। इस बीच सीएम एकनाथ शिंदे ने लोगों से अपील की है कि जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।

कल भी तेज बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने बताया है कि मुंबई में मंगलवार को भी तेज बारिश का अनुमान है। 7 जुलाई को सुबह 8 बजे से 8 जुलाई को सुबह 6 बजे के बीच 22 घंटों के दौरान मुंबई सेंट्रल शहर में 110 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। वहीं, ईस्टर्न मुंबई में 150 मिमी बारिश हुई। वेस्टर्न मुंबई में 146 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

जलभराव को कंट्रोल करने के लिए BMC अधिकारी ग्राउंड पर
BMC के अधिकारियों ने बताया कि जलभराव की स्थिति को कंट्रोल करने के लिए अधिकारी ग्राउंड पर हैं। निचले इलाकों से पानी निकालने का काम लगातार जारी है। BMC ने मुंबई के लोगों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। वहीं, तेज बारिश को लेकर CM शिंदे ने कहा मुंबई में हर जगह भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़क पर जाम लग गया है और रेलवे लाइन पर भी यातायात प्रभावित है। रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रैक से पानी हटाने का काम जारी है और जल्द ही यातायात सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

5379487