Logo
Minister Balkar Singh Objectionable Video Surfaces: वीडियो विदेशी नंबरों से पंजाब के स्थानीय मीडिया संस्थानों और लोगों को भेजा गया। यह वीडियो कब का है? इसे किसने बनाया? किसने वायरल किया? इसकी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल, इस मुद्दे पर विपक्ष आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है।

Minister Balkar Singh Objectionable Video Surfaces: पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए 7वें फेज यानी 1 जून को वोटिंग होगी। लेकिन इससे पहले एक वायरल अश्लील वीडियो ने सियासी भूचाल मचा दिया है। विपक्ष का दावा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स पंजाब की आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान की सरकार का एक मंत्री है। नाम बलकार सिंह है। 1.25 मिनट के इस वीडियो में कथित मंत्री बलकार सिंह अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कॉल, जिसे रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि हरिभूमि वीडियो को लेकर किए जा रहे दावों की पुष्टि नहीं करता है।

यह वीडियो विदेशी नंबरों से पंजाब के स्थानीय मीडिया संस्थानों और लोगों को भेजा गया। यह वीडियो कब का है? इसे किसने बनाया? किसने वायरल किया? इसकी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल, इस मुद्दे पर विपक्ष आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है।

क्या बोले मंत्री बलकार सिंह?
वीडियो में जिस मंत्री होने का दावा किया जा रहा है, ANI ने उनसे बात की। बलकार सिंह ने कहा कि मैं कुछ भी नहीं बोलूंगा। मुझे वीडियो की कोई जानकारी नहीं है।

कौन हैं बलकार सिंह?
बलकार सिंह करतार हलके से विधायक हैं। वे रिटायर्ड पीपीएस अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता चौधरी जगजीत सिंह के बेटे सुरिंदर सिंह को 4500 से अधिक वोटों से हराया था। बलकार सिंह जालंधर के पुलिस उपायुक्त रह चुके हैं। 32 साल तक पंजाब पुलिस में अपनी सेवा देने के बाद बलकार सिंह राजनीति में आए। वे करतारपुर के डीएसपी भी रह चुके हैं। जून 2021 में वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

NCW ने DGP से मांगी रिपोर्ट
राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने पंजाब के डीजीपी से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। महिला आयोग ने कहा कि हम पंजाब के विधायक बलकार सिंह पर कदाचार का आरोप लगाने वाली एक ट्विटर पोस्ट से गंभीर रूप से परेशान हैं। रिपोर्ट की गई हरकतें अगर प्रमाणित होती हैं तो आईपीसी की धारा 354 और 354 बी के तहत गंभीर उल्लंघन हैं, जो सीधे तौर पर एक महिला की गरिमा का अपमान है।

विपक्ष ने AAP सरकार को घेरा
सोमवार को भाजपा नेता तजिंदर बग्गा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के पंजाब के मंत्री बलकार सिंह के पास एक 21 साल की बहन आती है। वह कहती है कि मुझे नौकरी की जरुरत है। बलकार उसे वीडियो कॉल करने को कहता है। उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर करता और हस्तमैथुन करता है। मैं अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग करता हूं। 

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया ने दावा किया कि वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स पंजाब सरकार में मंत्री है। मजीठिया ने वीडियो पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित को भेजा है। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग की है। 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने इस पूरे मामले पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैं कीचड़ में पैर नहीं रखना चाहता। मुझे ये उम्मीद नहीं थी कि कोई मंत्री ऐसा कर सकता है। यह वीडियो शर्मसार करने वाला है।  

महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
मंत्री बलकार सिंह की कथित अश्लील वीडियो को लेकर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया गया। डीसी ऑफिस के बाहर बलकार सिंह का पुतला फूंकते हुए पंजाब सरकार को उन्हें तुरंत बर्खास्त करने की मांग की गई। राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व पार्षद जसलीन सेठी के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से महिलाओं ने डीसी दफ्तर तक रोष मार्च भी निकाला। महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। 

जसलीन कौर सेठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मंत्रियों की लगातार ऐसी वीडियो सामने आ रहीं हैं। कोई भी कार्रवाई करने की बजाय आम आदमी पार्टी पर्दा डालना चाहती है और मंत्रियों को बचा रही है।

5379487