Logo
Rajasthan News: अजमेर में पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए डबल डेकर क्रूज की शुरुआत की गई है। यह प्रदेश का पहला इलेक्ट्रिक क्रूज है।

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर में पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए आनासागर झील में डबल डेकर क्रूज की शुरुआत की गई है। इसमें देशी-विदेशी पर्यटकों और शहरवासियों को घूमने का मौका मिलेगा। शुक्रवार को इस इलेक्ट्रिक क्रूज का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किया। 

यह राजस्थान का पहला इलेक्ट्रिक क्रूज होगा। इससे पर्यटक को काफी बढ़ावा भी मिलेगा। क्रूज को चलाने का ठेका नगर निगम ने गीता मार्बल प्राइवेट लिमिटेड को दे दिया है। जिसके लिए कंपनी 67 लाख रुपए सालाना चुकाएगी। इसको बनाने के लिए लगभग 5 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

जानें खासियत
इस क्रूज की मदद से आप अनासागर झील के अंदर 45 मिनट तक पार्टी कर सकते हैं। इसे 2 फ्लोर में बनाया गया है। इसका पहला फ्लोर पूरी तरह से एयर कंडीशनर है। जिसमें एक किचन के साथ महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग बाथरूम की व्यवस्था की गई है। इसके सात ही फ्लोर पर डांस फ्लोर भी लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: अलविदा वर्दी: RAS अधिकारी अंकित कुमार अवस्थी ने दिया इस्तीफा, X पर लिखा भावुक पोस्ट; जॉब छोड़ने की बताई वजह

150 लोग एक साथ कर सकेंगे पार्टी
वहीं दूसरे फ्लोर में क्रूज का  रूफटॉप वाला है। इसमें भी छोटा सा किचन बनाया गया है। क्रूज के दोनों फ्लोर पर कुल 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। यानी की एक साथ इस क्रूज में 150 लोग पार्टी कर सकेंगे। इसे दिन में निर्धारित समय के लिए बुक कर सकते हैं।

300 रुपए देकर पार्टी कर सकेंगे
अगर आप भी घूमने का मन बना रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति के हिसाब से 300 रुपए पैसे देकर जा सकते हैं। राजस्थान में होने की वजह से इसके इंटीरियर को राजस्थानी थीम के हिसाब से बनाया गया है। जिसमें खाने के लिए फास्ट फूड से लेकर राजस्थानी खाने की वैरायटी मिलेगी।

CH Govt hbm ad
5379487