Logo
Rajasthan News: जोधपुर में नकली नोटों को कारोबार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला ओसियां थाना इलाके के बागड़वा की ढाणी महादेव नगर चिराई का है।

Rajasthan News: जोधपुर में नकली नोटों को कारोबार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से स्कैनर, रंगीन प्रिंटर, कागज की रिम, कागज के कट्टर, 500 के 56 नोट और 200 के दो नोट सहित कुल 28 हजार 400 रुपए की जाली नोट बरामद किया गया है। यह मामला ओसियां थाना इलाके के बागड़वा की ढाणी महादेव नगर चिराई का है।

अमीर बनने की चाहत में जोधपुर के एख युवा ने जाली नोटों का कारोबार शुरू कर दिया। जाली नोटों को बनाकर गांवों में खपाना भी शुरू कर दिया। लेकिन शहर में खपाने की कोशिश की तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के मुताबिक सोशल मीडिया की मदद से जानकारी जुटाकर नोट बनाना शुरू कर दिया।

इस कारोबार में शामिल एक आरोपी सिलेंडर हॉकर में काम करता था, लेकिन बीच में काम छोड़ कर नकली नोट बनाने लगा। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने काफी चीजें जब्त की है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

काफी समय से मिल रही थी सूचना
इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी जोधपुर ग्रामीण भोपाल सिंह लखावत ने बताया कि पुलिस को काफी समय से इस घटना के बारे में सूचना मिल रही थी। पुलिस की टीम भी इंटेलिजेंस के जरिए नकली नोट बनाने वालों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी थी। रविवार को कार्रवाई करते हुए जिला विशेष टीम के नेतृत्व में आरोपी बाबू राम पुत्र धोकल राम बागड़वा बिश्नोई निवासी बागड़वा की ढाणी महादेव नगर चिराई के मकान में दबिश दी। इस दौरान आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

यह सामग्री हुई जब्त
पुलिस को घटनास्थल से बड़ी मात्रा में नकली नोट बनाने की सामग्री मिली। जिसमें स्कैनर, रंगीन प्रिंटर, कागज की रिम और कागज के कट्टर मिले। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसके अलावा 500 के 56 नोट और 200 के दो नोट यानी की कुल 28 हजार 400 की नकली नोट मिली है।

पुलिस के अनुसार आरोपी महाराष्ट्र में गैस सिलेंडर सप्लाई का काम करता था। इस दौरान उसके मन में जल्द अमीर बनने का ख्याल आया, तो वह सोशल मीडिया से नकली नोट बनाने की जानकारी में लग गया। यूट्यूब के माध्यम से नकली नोट बनाने की विधि सीखकर काम शुरू कर दिया। फिलहाल पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है कि कितने समय से नकली नोट बना रहा था और कहां-कहां पर इसे खपा रहा था।

5379487