Logo
Rajasthan News: रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में भैंस खोजने गए दो भाइयों पर एक बाघिन ने हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Rajasthan News: सवाई माधोपुर के रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में एक बाघिन ने 2 लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि हमले को लेकर वन विभाग के रेंजर ने बताया कि किस जानवर ने हमला किया है। इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। 

यह हमला रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की आरओपीटी रेंज में हुआ। जिसमें दो भाई नरेंद्र योगी (30) पुत्र प्रभु दयाल योगी और मुकेश योगी (40) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल नरेंद्र ने बताया कि मैं सुबह अपने भाई के साथ भैंस खोजने के लिए गोपालपुर गांव के पास बने एनीकट पर गया था। इसी दौरान वहां पर मौजूद एक बाघिन और 2 शावक दिखाई दिए। कुछ देर बाद बाघिन ने बड़े भाई मुकेश पर हमला कर दिया। यह देखकर हम दौड़े तो बाघिन ने हम पर भी हमला कर दिया। जिससे दोनों लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: चित्तौड़गढ़ में दो गुटों में विवाद: स्कॉर्पियों में लगाई आग, अवैध बजरी खनन का मामला

दोनों भाइयों की गंभीर हालत में इलाज जारी
इस घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों इलाज के लिए घायलों को बहरांवड़ा सीएससी लाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह मामला आरओपीटी और खंडार रेंज की बॉर्डर का होने की वजह से दोनों रेंज के स्टाफ मौके पर पहुंचे।

ये भी पढें: राजस्थान में आज मौसम साफ रहेगा, 2 दिन बाद भारी बारिश की संभावना 

हमले की जानकारी जुटाई जा रही
रेंजर कैलाश शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों के बताए अनुसार दोनों भाई भैंसों को खोजने के लिए गए थे। इसी दौरान किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। जिसमे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल दोनों भाइयों पर किस जानवर ने हमला किया है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। बाघिन के हमले की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

5379487