Logo
Samajwadi Party releases list of 11 candidates: समाजवादी पार्टी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बाहुबली मुख्तार अब्बास के भाई अफजाल अंसारी को गाजीपुर से टिकट दिया है। 

Samajwadi Party releases list of 11 candidates: समाजवादी पार्टी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बाहुबली मुख्तार अब्बास के भाई अफजाल अंसारी को गाजीपुर से टिकट दिया है। अफजाल अंसारी गाजीपुर से मौजूदा सांसद हैं। साथ ही वे पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के भतीजे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को हराया था। अफजाल के बड़े भाई सिबगतुल्लाह सपा नेता और पूर्व विधायक हैं। मुख्तार अंसारी भी अफजाल का भाई है। वह इस समय बांदा जेल में बंद है। उस पर हत्या, अपहरण जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं। 

सपा की दूसरी सूची में मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से उषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज से आरके चौधरी, प्रतापगढ़ से डॉ. एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा, गाजीपुर से अफजाल अंसारी, चंदौली से वीरेन्द्र सिंह का नाम शामिल है।  

सपा ने जयंत को दिया खास संदेश
सपा की नई लिस्ट से स्पष्ट हो गया है कि जयंत चौधरी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय लोकदल से गठबंधन खत्म हो चुका है। 19 जनवरी को अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने तस्वीरें शेयर कर ऐलान किया था कि गठबंधन जारी रहेगा। सपा ने मुजफ्फरनगर सीट लोकदल को दी थी। लेकिन अब अखिलेश यादव ने हरेंद्र मलिक को इस सीट पर उतार दिया है।

16 उम्मीदवारों का पहले हो चुका है ऐलान
सपा ने इससे पहले 30 जनवरी को लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी की थी। इसमें 16 उम्मीदवारों के नाम थे। इनमें तीन प्रत्याशी खुद अखिलेश यादव के परिवार से थे। मुलायम सिंह यादव की सीट मैनपुरी से डिंपल यादव चुनाव लड़ेंगी। डिंपल अभी भी इसी सीट से सांसद हैं। वह अखिलेश यादव की पत्नी हैं। इसके अलावा बदायूं से धर्मेंद्र यादव का नाम था।

CH Govt hbm ad
5379487