Logo
Ayodhya News: अयोध्या दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग लड़की की मां ने शुक्रवार (2 अगस्त) को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम ने सपा नेता मोईद खान समेत अन्य आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।

Ayodhya News: अयोध्या दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग लड़की की मां ने विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान के साथ शुक्रवार (2 अगस्त) को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम ने सपा नेता मोईद खान समेत अन्य आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। मोईद खान का नाम 12 साल की लड़की से दुष्कर्म केस में आया है। खुद सीएम योगी ने इस बात को विधानसभा में उठाया था।

विधानसभा में योगी ने उठाया था मुद्दा
बीते दिन विधानसभा में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बोलते हुए CM योगी ने समाजवादी पार्टी को आईना दिखाया था। उन्होंने कहा कि अयोध्या में दुष्कर्म करने वाला सपा सांसद (अवधेश प्रसाद) का करीबी है। लेकिन पार्टी ने अब तक उसपर कोई कार्रवाई की नहीं की, क्या ये बात हल्के में टाल देने वाली है।

सपा का करीबी हैं आरोपी मोईन
सीएम योगी ने आगे कहा कि अयोध्या में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। समाजवादी पार्टी का नेता मोईन खान इस कृत्य में शामिल पाया गया, जो अयोध्या के सांसद के साथ रहता है। उनकी ही टीम का सदस्य है। लेकिन सपा ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन हमारी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

जानिए पूरी घटना 
दुष्कर्म की ये घटना अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की है, जहां एक 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपियों ने उस मासूम लड़की को फिर लंबे समय तक ब्लैकमेल करके घिनौनी हरकत करते रहे। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मासूम पीड़िता 2 महीने की गर्भवती हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। जिसके बाद विहिप, बजरंग दल के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने आक्रोश जताया तो पुलिस ने सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया।

5379487