Logo
Sachin Pathak murder Case: उत्तर प्रदेश के महोबा में सोमवार, 17 सितंबर को भाजपा युवा मोर्चा के चरखरी नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पाठक की हत्या हो गई। वह मऊरानीपुर से लौट रहे थे।

Sachin Pathak murder Case: उत्तर प्रदेश के महोबा में सोमवार रात भाजपा नेता की हत्या हो गई। वह मऊरानीपुर में जलविहार मेला देखकर लौट रहे थे। परिजनों ने लूट और हत्या की आशंका जताई है। सोने की अंगूठी, चैन नकदी गायब है। सिर पर गहरे घाव थे। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। 

चरखारी कस्बे के घुसयाना मोहल्ला निवासी सचिन पाठक (26) भाजपा युवा मोर्चा में नगर अध्यक्ष और व्यापार मंडल में महामंत्री थे। सोमवार रात वह दोस्त मोहित के साथ झांसी जनपद के मऊरानीपुर में जलविहार मेला देखने गए थे। वहां से लौटते समय मोहित को महोबा में छोड़ दिया और रात 11 बजे चरखारी लौट रहे थे, तभी वारदात हो गई। 

यूपी पुलिस को डायल 112 पर सूचना मिली कि सूपा-चरखारी मोड़ के पास सड़क किनारे एक घायल युवक पड़ा है। जिसके बाद पीआरवी कर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज दौरान मौत हो गई।  मृतक के भाई अनूप पाठक ने लूटपाट और हत्या की आशंका जताई है। 

एक सप्ताह में दूसरी वारदात 
एक सप्ताह पहले ही चरखारी कस्बे में इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी अनिल चौरसिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। कस्बे में लगातार हो रही वारदातों सें लोगों से आक्रोश है। सचिन की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर बंद का ऐलान किया। 

पुलिसकर्मी समेत तीन संदेही अरेस्ट
सचिन की हत्या में एक पुलिसकर्मी का हाथ सामने आया है। बताया गया कि उसने ही अपने दो साथियों की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन पुलिस ने पुलिसकर्मी समेत तीन संदेहियों को अरेस्ट किया है। 

5379487