Logo
UP News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को जिंदा जला दिया। सोमवार (22 अक्टूबर को) शाम हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने प्रॉपर्टी ब्रोकर संजय यादव के दो दोस्तों काे हिरासत में लिया है।

UP News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को जिंदा जला दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के दोस्त थे, लेकिन लेन-देन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल, उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रॉपर्टी डीलर की फॉर्च्यूनर कार भी जला दी गई है।

वीडियो देखें...

दादरी थाना क्षेत्र में हुई घटना 
घटनाक्रम ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र की है। कोट पुल नगला के पास फॉर्च्यूनर कार में भीषण आग लगी थी। लोगों ने पास जाकर देखा तो पता चला कि गाड़ी में बैठा युवक भी जल रहा है। लोगों ने आग को काबू कर युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। उसकी मौत हो चुकी थी। 

सड़क से 100 मीटर अंदर वारदात 
पुलिस ने युवक की पहचान गाजियाबाद निवासी संजय यादव के तौर पर की है। संजय प्रॉपर्टी ब्रोकर था और गाजियाबाद के नेहरू नगर में रहता था। उसकी फॉर्च्यूनर कार सड़क से 100 मीटर अंदर खड़ी मिली है। इसिलए उसके हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 

UP Crime News
UP Crime News

यह भी पढ़ें: भदोही में कॉलेज प्राचार्य की हत्या: बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दिन-दहाड़े वारदात से हड़कंप

गहनों को लेकर चल रहा था विवाद
परिजनों ने पुलिस को बताया कि संजय यादव का कुछ दोस्तों से गहनों को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने ही संजय को जिंदा जलाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर संजय के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बताया कि नाम सामने आने के बाद अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी

5379487